अगर आप भी JNU में अंडर ग्रैजुएट एडमिशन लेना चाहते हैं तो, हो जाइए तैयार। जानिए क्या है पूरी एडमिशन की प्रोसेस ?

jnu ug admission cuet registration 2

जेएनयू यानी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी इस देश का एक बहुत प्रचलित शिक्षा संस्थान है। इसमें पढ़ने के लिए मन में इच्छा लिए लाखों विद्यार्थियों के लिए अब इंतजार खत्म हो चुका है।

जी हां इस यूनिवर्सिटी अंडर ग्रैजुएट के छात्रों के लिए एडमिशन लेने की प्रक्रिया जारी कर दी गई है। इसमें प्रथम चरण यानी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 जुलाई तक होगी। इच्छुक छात्र अंडर ग्रैजुएट में पढ़ने के लिए इसके बाद CUET UG परीक्षा देकर इसमें एडमिशन ले सकते है।

जानिए रजिस्ट्रेशन की फीस स्ट्रक्चर और एडमिशन प्रक्रिया

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले आपको जेएनयू के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना अकाउंट बना कर लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करना होगा।

ध्यान रहे कि कैटिगरी जनरल, ओबीसी और ई डब्लू एस की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपए है। जबकि, एस टी, एस सी कैटेगरी के लिए फि 150 रुपए है। आप किस कैटगरी में आते हैं, उस अनुसार अपनी फी का भुगतान करें।

इस यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों की एडमिशन मुख्य रूप से CUET परीक्षा के स्कोर के आधार पर होगी। जिसमें परीक्षा के क्राइटेरिया को फूल–फील करने वाले विद्यार्थी एडमिशन ले पाएंगे।

यूजी में सिर्फ इन विषयों में रुचि रखने वाले ही विद्यार्थी एडमिशन ले सकेंगे। जैसे– बी ए ऑनर्स, बी एस सी और COP प्रोग्राम्स।

दाखिला लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

जेएनयू में दाखिला लेने के लिए कुछ मुख्य दस्तावेज जो कि यूनिवर्सिटी द्वारा अनिवार्य किया गया है।

(1) एडमिशन लेने वाले छात्रों के पास एक एक्टिव डिजी लाकर अकाउंट होनी चाहिए।
(2) 3 से 4 पासपोर्ट साइज फोटो जो कि हाल फिलहाल की खिंचवाई हुई हों।
(3) एक करेंट साफ-सुथरी कैंडिडेट के सिग्नेचर।
(4) फोन नंबर और ई-मेल आईडी।
(5) CUET UG की स्कोर कार्ड जो आपने एग्जाम देकर प्राप्त किया है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *