क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Gen 5 के साथ हुआ लॉन्च ये फ्लैगशिप फोन। 7200 mAh की बहुत बड़ी बैटरी; जानिए फोन की कीमत और सबसे बड़े फीचर्स ?

vivo x300 e price features specifications launch

हम जानते हैं कि वीवो का स्मार्टफोन अपने दमदार कैमरे और अच्छी डिजाइन के लिए जाना जाता है। वीवो ने अपने X300 सीरीज के अपडेटेड वर्जन को चीन में वर्ल्डवाइड लॉन्च किया है। जिसमें वीवो X300 से ज्यादा बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। वीवो की यह स्मार्टफोन खास उनलोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें एक एक्सीलेंट परफॉर्मेंस Zeiss कैमरा चाहिए जिसकी क्वालिटी बिल्कुल क्लियर हो, साथ हीं जिन्हें एक पावरफुल प्रोसेसर और बहुत बड़ी बैटरी चाहिए।

यह स्मार्टफोन एक पावरफुल मल्टीटास्किंग फोन है, जिसमे आप अपनी भारी–भरकम काम कर सकते है। साथ ही इसमें हैवी मल्टीटास्किंग के दौरान मोबाइल के हीटिंग टेंपरेचर को कुल रखने के लिए वेपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

Vivo X300 E दमदार एमोलेड डिस्प्ले और 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ।

Vivo x300 E की अगर हम डिस्प्ले की बात करे तो, इसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। जो आपके आंखों को आम डिस्प्ले के मुकाबले  ज्यादा नुकसान से बचाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच की एक 1.5k रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले है, जिससे आपको एक शानदार दृश्य का अनुभव मिलेगा।

इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग होने की वजह से पानी और डस्ट से भी कुछ खास नुकसान नहीं होता।
वीवो की तरफ से आने वाला यह फोन Android 16-बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। जो कि वीवो की एक लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन है।

पावरफुल ZEISS ट्रिपल सेटअप 4k कैमरा और दमदार 7200 mAh की बड़ी बैटरी से लैस।

Vivo x300 E स्मार्टफोन की सबसे बड़ी पसंदीदा फीचर्स, यानी इसका ट्रिपल सेटअप रियर कैमरा, जो कि ZEISS लेंस के साथ आती है। इसके रियर मेन कैमरे में ऑप्टिकल स्टेबलाइज़ेशन दी गई है, जिससे एक स्टेबल वीडियो रिकॉर्डिंग होती है। बात करें इसकी मेन रियर कैमरे की तो यह 50 मेगापिक्सेल के साथ आता है। जबकि टेलीफोटो कैमरा भी 50 मेगापिक्सेल 100x जूम के साथ आता है। अंतिम कैमरा एक अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा है जो कि 8 मेगापिक्सल का है।

इस फोन में फ्रंट कैमरे की बात करें तो फ्रंट कैमरा भी 50 मेगापिक्सेल का है। इस फोन में आप रियर के मेन कैमरे से 4k 120 fps तक, टेलीफोटो कैमरे से 4k 60 fps तक तथा फ्रंट कैमरे से 4k 60 fps तक वीडियो शूट कर सकते है। जबकि, अल्ट्राइड कैमरा जो कि 8 मेगापिक्सल का ही है उससे आप केवल 1080p तक ही वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है।

इस फोन को और पावरफुल बनाने के लिए कंपनी ने इसमें एक 7200 mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसे चार्ज करने के लिए एक 90 वॉट का यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जर दिया गया है। यह बैटरी लगभग नॉर्मल उपयोग में 1 से 2 दिन की बैकअप दे सकती है।

कितने जीबी RAM, ROM के साथ उपलब्धता, जानिए कितनी कीमत।

अगर हम Vivo x300 E स्मार्टफोन की बेस वेरिएंट की कीमत की बात करे तो, 12जीबी,256जीबी स्टोरेज के साथ इसकी कीमत लगभग 68000 रुपए है। तो, वही 12 जीबी, 512 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 75000 रुपए है।

हालांकि यह फोन अभी चीन में ही उपलब्ध है और इसकी उपलब्धता सबसे पहले चीन में ही ऑनलाइन माध्यम के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगी।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *