72वें बीपीएससी प्रीलिम्स की एडमिट कार्ड कभी भी हो सकती है जारी, जाने किस तारीख को परीक्षा ?

72nd bpsc prelims admit card

हम जानते है कि बिहार पुलिस सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली 72वें इंटीग्रेटेड कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन की परीक्षा की डेट 26 जुलाई 2026 को है।

इसी बीच परीक्षा की तैयारी करने वाले कॉम्पिटीटर के मन में ये भी सवाल उठ रहा होगा कि आखिर हमारी परीक्षा की एडमिट कार्ड कब तक जारी होगी। पिछले परीक्षा के अनुसार परीक्षा के एक सप्ताह पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था। लेकिन अभी तक 72वें परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं। इसी कारण से ये माना जा रहा है कि इस वर्ष भी एग्जाम के 4 से 5 दिन पहले एडमिट कार्ड निकलने की संभावना है।

सिंगल शिफ्ट में होगा बीपीएससी 72वीं परीक्षा

जानकारी के मुताबिक पिछली बार बीपीएससी 71वें की परीक्षा एक चरण में समाप्त हुई थी। इस बार भी 72वीं परीक्षा एक शिफ्ट में ही होने वाली है। पिछले बार की परीक्षा की टाइमिंग दोपहर 12 बजे से 2:00 बजे तक ही थी।

सिलेक्शन के लिए कितने चरण पार करने होंगे

एग्जाम में सिलेक्शन लेने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 3 सिलेक्शन प्रोसेस पार करनी होगी। इसके बाद फिर फिजिकल और मेडिकल की भी परीक्षा पास करनी होगी। तीनों सिलेक्शन प्रोसेस–

(1) सबसे पहली परीक्षा जो कि प्रीलिम्स होती है। इसमें आपको कुल 150 प्रश्न मिलते हैं जो कि कुल 150 ही नंबर के होते हैं। हर एक प्रश्न में आपको 1 नंबर मिलता है। यह परीक्षा 2 घंटे की होती है। यह प्रारंभिक परीक्षा दूसरे चरण में चयन के लिए दरवाजा खोलती है। हालांकि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

2) दूसरा प्रोसेस मेंस परीक्षा होता है जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स को पास कर लेते है वो मेंस परीक्षा के लिए एलिजिबल होते हैं। मेन परीक्षा में कुल 5 पेपर आते हैं।

a. सामान्य हिंदी (100 नंबर ) क्वालीफाइंग
b. सामान्य अध्ययन GS1 (300 नंबर)
c. सामान्य अध्ययन GS2 (300 नंबर)
d. निबंध (300 नंबर)
e. वैकल्पिक विषय (100 नंबर)

3) तीसरा और आखिरी चयन प्रक्रिया इंटरव्यू का होता है, जो कि कुल 120 मार्क्स के होते है।

परीक्षा की एडमिट कार्ड ऐसे कर सकते है डाउनलोड–

बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा की एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप बाय स्टेप चरण कुछ इस प्रकार है।

सबसे पहले आपको बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
आपको वहां अपना आई-डी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
फिर वहां आपको बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे। आपको एडमिट कार्ड पर क्लिक करना होगा।


(4) इसके बाद आपके जारी हुए एडमिट कार्ड आपको दिखने लगेंगे।
आप फिर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, जहां से आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *