CBI जांच में NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा। 5 लाख में बिके नीट सवाल। मोबाइल से 111 रियल प्रश्न मिले एग्जाम के। जिम्मेदार कौन ?

neet paper leak cbi investigation 5 lakh

अभी नीट परीक्षा की पेपर लीक की घटना शांत भी नहीं हुई थी कि, अचानक वही  कहानी ने एक और बड़ा मोड़ ले लिया। नीट परीक्षा पेपर लीक में CBI के द्वारा छान–बिन के दौरान इस मामले में एक नया खुलासा होते हुए ये पता चला है कि नीट की पेपर पूरे 5 लाख में बेची गई थी।

नीट परीक्षा पेपर लीक के इस खुलासे के बाद ये मामला और भी पेचीदा हो गया है। बताया जा रहा है कि नीट एग्जाम के पहले ही पेपर लीक हो गए थे और अभ्यर्थियों को पहले ही कुछ क्वेश्चन मिल चुके थे।

111 प्रश्न नीट की परीक्षा में आने वाले मिले आरोपी के मोबाइल से

CBI के अंदरूनी जांच के दौरान ये बड़ी खबर पता चली है कि नीट के टोटल परीक्षा में आने वाले 111 प्रश्न अपराधी के मोबाइल से बरामद हुए। अपराधी ने 5 लाख रुपए देकर ये सारे प्रश्न खरीदे थे। इस प्रश्न को 5 लाख में खरीदने वाले महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक कोचिंग संस्थान का संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर ने कुल 132  केमिस्ट्री के हैंड रिटन प्रश्न लिए थे।

जिसमें टोटल 111 केमिस्ट्री के प्रश्न बिल्कुल हूबहू मेन नीट पेपर से मिलते-जुलते पाए गए थे। यह प्रश्न किसी ने ऑनलाइन कोचिंग के संस्थापक के पास भेजा था। फिलहाल इस मामले की जांच अभी भी जारी है।

दोबारा कराया गया नीट एग्जाम।

हालांकि, इस नीट पेपर लीक के बाद इसे पूरी तरह NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा रद्द कर दिया गया था। इस परीक्षा को दोबारा 21 जून को पूरे देश में आयोजित किया गया।

जहां यह परीक्षा निष्पक्ष तरीके से और कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। नीट की दोबारा परीक्षा देने के लिए कुल 20 लाख से भी ज्यादा विद्यार्थी पहुंचे थे।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *