प्रधानमंत्री मुद्रा योजना : आवेदन कैसे करें? जानें जरूरी दस्तावेज, पात्रता और पूरी आवेदन प्रक्रिया।

pradhan mantri mudra yojana apply online

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना भारत सरकार के तरफ से आने वाला एक प्रमुख योजना है। इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को जो छोटे और बड़े उद्योग को करना चाहते है। उन लोगों का एक उचित कम दरों पर किसी भी उद्योग को करने के लिए लोन दिया जाता है।यह लोन कॉरपोरेट कर्मचारियों को और सरकारी जॉब कर रहे कर्मचारियों को नहीं मिलता।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे व्यापारियों को अपना व्यापार विस्तार करना और अपनी एक पहचान बनाना जिससे वे भी अपने जीवन को अच्छे ढंग से चला सके। इसमें लोन भरने की प्रक्रिया बिल्कुल लचीली होती है।
व्यापार से अच्छी खासी आमदनी होने के बाद व्यापारी लिए गए लोन को कम ब्याज सहित चुका देते है।

बिना किसी गारंटी के मिलेंगे छोटे व्यापारियों को लोन। जाने योजना के फायदे।

इस योजना के तहत व्यापार करने के लिए छोटे व्यापारियों को मिलने वाले लोन बिना किसी के गारंटी के मिलेंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा व्यापार के लिए कम ब्याज दरों पर लोन को लोगो को दिया जाएगा। इस योजना में लाभार्थियों को एक लोन कार्ड दिया जाता है जिससे वह अपने किसी भी व्यापार में वृद्धि के लिए अपने अनुसार लोन ले सकते हैं। इसके साथ यह लोन महिलाओं के लिए भी है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें और भी कम ब्याज दर में लोन प्राप्त होते है।

लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज और पात्रता।

इस लोन को लेने के लिए दस्तावेज कुछ इस प्रकार है

(1) पेन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि।

(2) हाल ही में खिंचवाई हुई दो से तीन पासपोर्ट साइज फोटो।

(3) लाभुकों के जाती प्रमाण पत्र, ओ बी सी, एस टी, एस सी,ताकि इसके मुताबिक लोन प्राप्त कर सके।

(4) अपने व्यवसाय का पता उद्योग प्रमाण पत्र, व्यापार का लाइसेंस आदि।

(5)लघु उद्योग के लिए पिछले छः महीने का बैंक स्टेटमेंट तथा ज्यादा लोन की राशि लेने के लिए दो वर्षों तक का बैंक स्टेटमेंट।

लोन लेने के लिए आवेदन कैसे करे। इन चरणों को फॉलो करते हुए आप कर सकते है आवेदन।

(1) इस लोन के लिए आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते है।

(2) ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Udyami Mitra या Jan Samarth पोर्टल पर विजिट करना है।

(3) इसके बाद आपको जो दस्तावेज मांगे गए है उसे भरना है।

(4) दस्तावेजों को भरने के बाद बैंक आपके आवेदन की सत्यापन करेगा।

(5) आवेदन के स्वीकृति के बाद लोन आपने अकाउंट में भेज दिया जाएगा।

यह आवेदन आप ऑफलाइन भी बैंक की शाखा में कागजी फॉर्म भरकर तथा अपना डिटेल भरकर कर सकते है तथा लोन तुरंत खाते में अकाउंट नंबर के जरिए ले सकते है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *