गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े तीन लोग हवा में उछले, गंभीर रूप से घायल

गुरुग्राम सेक्टर 75 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े तीन लोग हवा में उछलते हुए दर्शाती सांकेतिक तस्वीर

Haryana Road Accident : आए दिन हम सोशल मीडिया या ऑनलाइन माध्यम के जरिए बहुत सारे हादसे और दुर्घटनाओं के बारे में सुनते रहते हैं। कही किसी का एक्सीडेंट हो जाता है,कही दो गाड़ियों की भयानक टक्कर हो जाती है, तो कही लोग सुसाइड कर लेते है। लेकिन आज जो घटना है, वो इन सब से थोड़ी अलग है और आपको विचलित भी कर सकती है। आज की घटना लोगों की सेफ्टी पर एक बहुत बड़ा सवाल उठाती है। ऐसी घटना आने वाले समय में न हो सरकार को इसपर एक बहुत बड़ा कदम उठाना चाहिए। तो, आइए नीचे के आर्टिकल में आपको बताते हैं की आखिर क्या हुआ। जिससे लोगों की सेफ्टी पर सवाल उठ रहे हैं।

सड़क किनारे खड़ा रहना भी अब सुरक्षित नहीं

सोचिए कोई आदमी सड़क किनारे अपने दोस्तों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहा हो, फिर अचानक से एक गाड़ी अनियंत्रित होकर एक जोर की टक्कर मार दे तब क्या होगा। इसी प्रकार की एक सड़क दुर्घटना हरियाणा के गुरुग्राम से निकलकर आई है। गुरुग्राम के सेक्टर 75 में एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक बहुत तेज रफ्तार से आ रही बैलेनो कार जो कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गपशप कर रहे 3 लोगों को उड़ा दिया।

यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग हवा में पंछी की भांति उड़ गए। बताया जा रहा है कि उनमें से एक व्यक्ति ग्राफिक्स इंजीनियर था।दो अन्य लोग उसके फ्रेंड थे। टक्कर इतनी जोरदार लगी कि उन तीनों ने वही तड़पने लगे। मौके पर कार चालक उन तीनों को उसी तड़पने की अवस्था में छोड़ कर फरार हो गया।

सड़क पर आने–जाने वालों ने पहुंचाया फौरन अस्पताल

इस घटना के मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन तीनों को आस्पताल में लहूलुहान हालत में पहुंचाया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों युवक जो, इंजीनियर के दोस्त थे फिलहाल उनकी हालत बहुत गंभीर है, और वो दोनों अभी वेंटिलेटर पर है। जो कि अपनी जिंदगी और मौत के बीच खड़े हैं और जंग लड़ रहे हैं। तो वहीं तीसरा व्यक्ति जो कि ग्राफिक इंजीनियर था, वो भी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस द्वारा चश्मदीदों का लिया गया बयान?

इस घटना के बाद मौके पर तुरंत पुलिस पहुंच गई और इस घटना की छान–बिन करने लगी। तो, वही इस घटना के दौरान उपस्थित लोगों ने पुलिस को बताया कि, तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने जिसपर तीन लोग सवार थे। अचानक अनियंत्रित होकर किनारे खड़े तीन लोगों को अपने चपेट में ले ली और टक्कर मारते हीं वहां से तुरंत भाग गए। फिलहाल इस बयान के बाद उन अपराधियों की खोजें– बिना पुलिस द्वारा पूरे जोरोशोर से चालू है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *