बिहार राज्य के सरकार की तरफ से किसानों के लिए एक बहुत बेहतरीन बागवानी योजना शुरू की गई है। जिसमें किसानों को केले की अच्छी और एक उच्च गुणवत्ता के केले की बागवानी लगाने के लिए राशि दी जाएगी। सरकार ने इस योजना में बिहार के किसानों को पूरे 62500 रुपए दो वर्षों तक देने का फैसला किया है।
केला बागवानी योजना के तहत बिहार सरकार ने इन 15 बिहार के जिलों के नाम अपने लिस्ट में रखा है। किसान मुख्य रूप से इन 15 जिलों से ही बिलोंग करना चाहिए, अन्यथा इसका लाभ वे नहीं उठा पाएंगे। लाभ पाने वाले जिले– गोपालगंज, अरवल, सिवान, शिवहर,सीतामढ़ी, सारण, भोजपुर, कैमूर, नवादा, लखीसराय, भोजपुर, मधेपुर, शेखपुरा, बक्सर, और सुपौल है।
केला बागवानी योजना की क्या पात्रता और कितनी राशि किसानों को दी जाएगी ?
इस योजना के लिए अगर हम किसानों की पात्रता की बात करे तो, किसान केवल बिहार राज्य के इन 15 जिलों से ही होने चाहिए जो कि ऊपर बताए गए है। इसके साथ ही उनका बैंक खाता डी बी टी के माध्यम से जुड़ा होना चाहिए, ताकि योजना की राशि सीधे उनके बैंकों में जा सके।
योजना में मुख्य रूप से किसानों को दो वर्षों तक राशि दी जाएगी। पहले वर्ष कुल राशि 46875 रुपए प्रति हैक्टेयर दी जाएगी तो वहीं दूसरे वर्ष किसानों को 15625 रुपए प्रति हैक्टेयर का लाभ मिलेगा। ज्ञात रहे इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो राज्य के इन पंद्रह जिलों से आते हैं तथा उनकी अपनी डीबीटी लिंक बैंक खाता हो। इस योजना में किसान को इसके अतिरिक्त 10 एकड़ तक जमीन में उच्च गुणवत्ता वाले केले के खेती के लिए सब्सिडी भी मिलेगी।
आवेदन करने के लिए क्या–क्या जरूरी दस्तावेज होने चाहिए
इसके आवेदन प्रक्रिया में मुख्य दस्तावेज जो निर्धारित किए गए है वो ये है:
(1) जो भी किसान आवेदन कर रहे हो उनके पास डीबीटी लिंक खाता होना अनिवार्य।
(2) किसानों की भूमि के दस्तावेज।
(3) दो से तीन पासपोर्ट साइज तुरंत की निकली हुई फोटो।
(4) आधार कार्ड जो कि मोबाइल नंबर से जुड़ा होना चाहिए।
(5) गैर मंजरुआ जमीन के लिए राजस्व रशीद होना आवश्यक है।
इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन dbtagriculture.bihar.gov.in इस लिंक के माध्यम से करना होगा। फॉर्म भरने के पहले रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। इसके 48 घंटे बाद आप फॉर्म को ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं।
(1) आपको अपनी आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर विजिट करना है।
(2) इसके बाद आपको वहां बहुत सारे नोटिफिकेशन मिलेंगे, जिसमें एक आवेदन से रिलेटेड नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा।
(3) उस पर क्लिक करें और अपनी रजिस्ट्रेशन के समय वाली आई डी और पासवर्ड से लॉग इन करें। इसके बाद आप अपनी पूरी दस्तावेजों को पूरे ध्यानपूर्वक अपलोड करे।
(4) दस्तावेज को अपलोड करने के बाद आप गलतियां एक बार फिर चेक करके सुधार ले।
(5) अंतिम स्टेप में आपको अपना आवेदन को सबमिट वाले बटन पर या ओके बटन पर क्लिक करना है, जहां से आपकी फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।








प्रातिक्रिया दे