प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड योजना। बिना गारंटी के किसानों को ऋण। दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया क्या ?

pradhan mantri kisan credit card yojana

किसान क्रेडिट कार्ड योजना मुख्य रूप से भारत के उन किसानों के लिए एक सौगात है, जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। भारत सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों को एक बड़ी रकम खेती करने के लिए ऋण के रूप में देती है। यह योजना किसानों की खेती के वक्त उनकी आवश्यकता की पूर्ति के लिए दी जाती है। सरकार की तरफ से आने वाली इस योजना में किसानों को कम दरों पर लोन के रूप में पैसे मिलते हैं। यह लोन एक लचीली लोन होती है जिन्हें किसान के अच्छे फसल होने पर किसान द्वारा चुकाया जाता है।

इस लोन का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसान साहूकारों से अपनी खेती के लिए लोन बहुत अधिक दर पर लेते हैं। लोन न चुकाने के कारण किसान के ऊपर अधिक दबाव बन जाते है और किसान साहूकारों के चंगुल में आसानी से फंसते चले जाते है। इसी चीज को खत्म करने के लिए सरकार ने बिना गारंटी के किसानों को लोन देने की योजना बनाई है। इसमें किसान 1.60 लाख तक लोन बिना किसी गारंटी के ले सकते हैं।

ऋण लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज और मापदंड।

इस ऋण को प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है जो कि इन चरणों के माध्यम से आपको बताया गया है।

(1) आधार कार्ड,वोटर आईडी कार्ड आदि।

(2) दो से तीन करेंट की खींची हुई पासपोर्ट साइज फोटो।

(3) किसान की भूमि के दस्तावेज राजस्व विभाग के द्वारा प्रमाणित।

(4) शपथपत्र आवेदन करने वाला किसान ने पहले कभी बैंक से लोन न लिया हो।

(5) रेजिडेंशियल या आवास प्रमाण पत्र में आधार कार्ड,राशन कार्ड आदि।

ज्ञात रहे किसान सिर्फ भारत देश के होने चाहिए। वो देश के किसी भी राज्य से हो सकते है।

प्रधानमंत्री क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ऋण लेने के फायदे।

(1) किसानों को 1.60 लाख तक ऋण लेने के लिए किसी भी गारंटर की जरूरत नहीं है।

(2) सरकार द्वारा किसानों को प्रति वर्ष समय पर ऋण का भुगतान करने पर 4 प्रतिशत की निम्नतम ब्याज दर पर ऋण।

(3)ऋण को चुकाने की प्रक्रिया किसानों की अच्छी फसल होने पर कटाई के समय होती है तथा ऋण चुकाना बहुत लचीली होती है।

(4) ऋण का उपयोग फसल कटाई के बाद बच जाने पर घरेलू उपयोग के लिए भी किया जा सकता है। जैसे–घर का राशन, बच्चे की पढ़ाई, हॉस्पिटल के खर्च, दवाई के खर्च आदि में।

(5) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लाभुकों  को उनके फसल खराब या बर्बाद होने पर बीमा का भी लाभ मिलता है। इसके साथ दुर्घटना बीमा की भी सुरक्षा सरकार द्वारा प्राप्त होती है।

आवेदन कैसे करें, जानिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप ?

यह आवेदन किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। यहां आपको ऑफलाइन तरीके से आवेदन करने की प्रक्रिया बताई गई है।

(1) सबसे पहले आप किसी भी बैंक में जाएँ जहाँ KCC फॉर्म भरा जा रहा हो।

(2) वहां से आपको एक किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म लेना है और उसे भरना है। यह फॉर्म आपको Jan Samarth पोर्टल पर भी मिल जाएगी। वहां से आप डाउनलोड कर सकते हैं।

(3) इस फॉर्म में आपको अपने खेती के लिए फसल, व्यक्तिगत जानकारी और फसल जिस भूमि पर उगानी हो उसकी जानकारी सही–सही भरनी है।

(4) इस फॉर्म को भरते समय जो आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे उसे आपको लेकर बैंक में जाना है और फॉर्म को अधिकारी के पास जमा करना है।

(5) फॉर्म को जमा करने के बाद बैंक के कर्मचारी आपके दस्तावेजों को वेरिफाई करेगा और भूमि का सत्यापन करेगा।

(6) बैंक के सत्यापन के बाद आपकी फॉर्म पूरी तरह से स्वीकृत हो जाएगी। इसके बाद बैंक से आपको एक पासबुक और किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। जिसके माध्यम से आप ऋण ले सकते हैं।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *