मून लाइट नौकरी करके महीने में कमा रहा 7 लाख IT कर्मचारी। 16 घंटे नौकरी करता है IT प्रोफेशनल रोहित । जानें कैसे ?

impact of moonlighting on it professionals india

हाल ही में एक पॉडकास्ट में 29 वर्ष का रोहित जो कि पेशे से एक आई टी कंपनी में काम करता है उनका इंटरव्यू हुआ। रोहित ने बताया कि वह एक आई टी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्य करते है। उनका सालाना आय लगभग 84 लाख रुपए है। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी महीने की इनकम 7 लाख रुपए है। रोहित ने कहा कि वे महीने के सात लाख रुपए कमा रहे हैं फिर भी रहते हैं परेशान।

मूनलाइट नौकरी करके मोटी रकम कमाते हैं। जाने क्या है मूनलाइट नौकरी ?

रोहित ने पॉडकास्ट में इंटरव्यू देते हुए कहा कि वो एक दिन में 16 घंटे काम करते है।  रोहित ने कहा कि दिन में वह अपनी मूल काम सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करता है और रात में किसी अमेरिकन कंपनी के लिए 8 घंटे अलग से कार्य करता है। मूनलाइट नौकरी वो नौकरी होती है जिसमे कर्मचारी दिन में अपनी 8 घंटे की जॉब करता है। इसके साथ रात में भी अपने एक्स्ट्रा इनकम के लिए पार्ट टाइम या फुल टाइम, फ्रीलांसिंग जॉब करता है।

अगले 5 से 6 साल में 8 से 9 करोड़ सेविंग करने का टारगेट।

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर 29 साल के रोहित ने कहा कि, दो काम को करने से उनपर एक मानसिक दबाव बढ़ गया है। उनका लक्ष्य है कि, अगले पांच से छह साल में अपने बैंक खाते में एक मोटी रकम लगभग आठ से नौ करोड़ सेविंग करे। ताकि भविष्य में आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एक निश्चित जमा पूंजी के बाद वह इन दोनों नौकरी में से एक नौकरी को छोड़ देंगे और अपनी पारिवारिक जीवन को समय देंगे।

दो नौकरियों से बाकी चीजों को समय नहीं दे पा रहे।

इस पॉडकास्ट में रोहित ने कहा कि उनके 16 घंटे की दिन–रात नौकरियों की शिफ्ट से उनपर एक मानसिक तनाव बन चुका है। वे अपने घरवालों को थोड़ा भी टाइम नहीं दे पा रहे हैं और न ही बाकी के काम कर पा रहे हैं। इस दिन–रात की आठ–आठ घंटे की नौकरी से वे अपने आप में थोड़े इनसिक्योर महसूस कर रहे है।
जिससे वे काफी ज्यादा मानसिक रूप से परेशान रहते हैं।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *