भारत में अक्सर रोज कोई न कोई बढ़िया स्मार्टफोन लॉन्च होते रहती है। इन फोनों के लॉन्चिंग सिलसिले को कायम रखने के लिए आ सकते है इसी हफ्ते भारत में कुछ जबरदस्त फीचर वाले स्मार्टफोन। सूत्रों के मुताबिक यह पता चला है कि इन सात से आठ दिनों के अंदर सैमसंग, आई क्यू , लावा लॉन्च कर सकता है। अपनी तगड़ी स्मार्ट फोन। यह स्मार्ट फोन एक से एक बेहतरीन फीचर से लेस होने की खबर सूत्रों द्वारा मिली है।
ये रहे कुछ स्मार्टफोन के नाम ओर उनके कुछ स्पेसिफिकेशन।
पहला स्मार्टफोन IQOO की तरफ से आने वाला है, जो IQOO Z11 Lite है। सबसे पहले इसकी लॉन्चिंग डेट की बात करें तो सूत्रों के मुताबिक इसकी लॉन्चिंग डेट 24 जुलाई है।
स्पेसिफिकेशन– इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इसमें 6500 mAh की एक दमदार बैटरी है जो, आपको नॉर्मल यूज में एक से डेढ़ दिनों की बैकअप देगी। साथ ही इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 का 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 4 nm पर बेस्ड है। अगर कैमरा की बात करें तो इसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सेल का एक सोनी सेंसर दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें 44 वॉट का एक फास्ट चार्जर दिया गया है।
इस लिस्ट में हमारे दूसरे नंबर के स्मार्टफोन की बात करे तो, लावा की तरफ से आने वाला Lava Virat V1 5g फोन है। यह एक भारतीय फोन है जिसकी स्पेसिफिकेशन कुछ इस तरह हैं। अंदरूनी सोर्स से ये पता चला है कि इसमें यूनिसाक टी 8200 प्रोसेसर लगा हुआ है। इसके खास फीचर की बात करें तो इसमें एक 6000 mAh की बड़ी बैटरी लगी हुई है। 13 मेगापिक्सेल का डुअल बैक साइड कैमरा और 5 मेगापिक्सेल का एक फ्रंट कैमरा देखने को मिलेंगे। इसकी आई पी रेटिंग की बात करे तो इसमें आई पी रेटिंग 64 मिल जाती है।
अगर हम अपने तीसरे और चौथे नंबर के स्मार्टफोन की बात करे तो ये दोनों सैमसंग की तरफ से आने वाला एक दमदार फ़ोन है। तीसरे और चौथे नंबर पर आते हैं सैमसंग के तरफ से Samsung Galaxy Z Fold 8 और Samsung Galaxy Z Flip 8। ये दोनों फोल्डेबल फोन हैं। जिसकी लॉन्चिंग डेट 22 जुलाई को बताई जा रही है।
अगर Samsung Galaxy Z Fold 8 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एक बेहद पावरफुल 5g Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा हुआ है। 4800 mAh की एक बड़ी बैटरी लगी हुई है। जिसके लिए 45 वॉट का फास्ट चार्जर दिया गया है। इसकी स्टोरेज 12जीबी रैम और 256 जीबी रोम में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy Z Flip 8 की बात करें तो इसमें Exynos 2600 प्रोसेसर लगा हुआ है। साथ ही इसमें भी 12, 256 जीबी वेरिएंट उपलब्ध है। रियर कैमरे की बात करें तो 50 मेगापिक्सेल और 12 मेगापिक्सेल के बैक कैमरे हैं। फ्रंट कैमरा इसकी 10 मेगापिक्सेल की है। 4300 mAh बैटरी के साथ यह फोन अच्छे बैकअप के साथ आता है। इसे चार्ज करने के लिए 25 वॉट का फास्ट चार्जर भी दिया गया है।
फिलहाल इन सभी फोनों के प्राइस की आधिकारिक तरीके से पुष्टि नहीं हुई है








प्रातिक्रिया दे