कक्षा 9 वीं और 10 वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए प्री मेट्रिक स्कॉलरशिप योजना। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और भुगतान राशि क्या ?

pre matric scholarship class

प्री मेट्रिक स्कॉलरशिप योजना जो कि मुख्यतः कक्षा 9वे और 10 वीं को दिया जाता है। यह योजना मुख्य रूप से ओ बी सी,एस सी, एस टी कैटिगरी के छात्रों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की भागीदारी से प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य कारण यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वृत्तीय सहायता प्रदान करना। ताकि गरीब छात्र भी एक अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके और उनके पढ़ाई में रुकावट न आए।

जाने आवेदन करने के लिए योग्यता और सीमा

इस केन्द्रीय और राज्य स्तरीय आधारित छात्रवृत्ति के लिए केवल वे छात्र एलिजिबल हो सकते है जो, की किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ रहे हो, और वो कक्षा 9वीं और 10वीं में वर्तमान में पढ़ रहे हो। इसके साथ ही उनके परिवार की सालाना इनकन 2 से 2.5 लाख तक होनी चाहिए।

छात्र केवल आरक्षित वर्ग से होने चाहिए ओ बी सी, एस सी, एस टी आदि। यही कोई छात्र गलत जानकारी देकर स्कॉलरशिप लेते हुए पकड़ा गया तो उन्हें इस सरकारी छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ेगा या एक क्लास में फैल होने वाले छात्र इसके पात्र नहीं है।

प्री मेट्रिक छात्रवृत्ति के कितनी राशि खाते में और फायदे क्या ?

अब बात करे इस छात्रवृत्ति की पूरी मिलने वाली राशि की तो ये कई क्षेत्रों में बंटा हुआ होता है। लगभग इसमें मिलने वाली राशि प्रति वर्ष 3500 से 7000 हजार तक होती है।

इसके मुख्य फायदे जो छात्रों को मिलती है कुछ इस प्रकार है

(1) जो बच्चे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे है उनके लिया प्रति महीने 525 रुपए और बाहर के बच्चों के लिए 225 रुपए।

(2) वहां से आने जाने के लिए अलाउंस 160 रुपए।

(3) जो छात्र आंख से नहीं देख सकते उनके लिए 160 रुपए।

(4) हर वर्ष डे स्कॉलर छात्रों के लिए 800 रुपए और हॉस्टलर के लिए 1000 रूपय।

(5) जो कम हैंडीकैफ छात्र है उनके लिए 160 रुपए।

आवेदन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज ।

छात्रवृत्ति को भरने के लिए जरूरी दस्तावेज कुछ इस प्रकार है

(1) छात्रों के पास अपनी आधार कार्ड होनी चाहिए।

(2) मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

(3) छात्र का सिग्नेचर और 2 से 3 पासपोर्ट साइज फोटो।

(4) जाती प्रमाण पत्र, स्थानीय और इनकम सर्टिफिकेट 2.5 लाख तक।

(5) आधार लिंक बैंक अकाउंट ताकि DBT के माध्यम से सरकार पैसे भेज सके।

(6) पिछले कक्षा के मार्कशीट।

इन स्टेप को पूरा करके आप कर सकते है ऑनलाइन माध्यम से आवेदन।

(1) सबसे पहले आपको अपने राज्य सरकार के वेबसाइट पर जाना होगा। जैसे– jharkhand e–kalyan scholarship portal, bihar e–kalyan scholarship portal आदि

(2) फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

(3) रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपना लॉगइन आई डी और पासवर्ड सेव कर ले ताकि भविष्य में आगे काम आए।

(4) इसके बाद फॉर्म आवेदन करने के नोटिस पर जाए।

(5) फिर आप अपनी जरूरी दस्तावेज अपलोड करे और साथ ही डिजिटली फ्रेश सिग्नेचर, फोटो।

(6) आपको अपने अंतिम चरण में फॉर्म की एक बार दोबारा त्रुटियां चेक कर लेना है। फिर सबमिट फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *