Anjana Om Kashyap on Teachers – YouTube टीचर्स पर “दो कौड़ी” बयान वायरल — Khan Sir और Abhinay Sir का करारा जवाब

Anjana on Kashyap on Teachers

Anjana Om Kashyap on Teachers: आजतक की वरिष्ठ एंकर और मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप द्वारा शिक्षकों के लिए दिया गया बयान के एक बयान ने सोशल मीडिया और YouTube पर तूफान मचा दिया है। एक लाइव डिबेट के दौरान उन्होंने YouTube पर पढ़ाने वाले शिक्षकों को “दो कौड़ी के” और “फ्रॉड” कह दिया – और इसके बाद से इंटरनेट पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा।

क्या था अंजना ओम कश्यप का विवादित बयान?

प्राइमटाइम डिबेट के दौरान अंजना ओम कश्यप ने कहा

यूट्यूब वाले स्टार टीचर्स जिसको न जानना न कौड़ी। कभी ब्लैकबोर्ड लेकर एक्सप्लेनेर बनाते हैं, खाली व्यूज बटोरते हैं, उटपटांग ग्रैब्स लिखते हैं और उसके बाद अपने आप को इतना महारथी समझने लगते हैं की कुछ लोग उनको फॉलो करने लगते हैं। उनके तमाशे की वजह से और फिर वो जाकर जो आता है वो बोलते हैं और उसके दम पर फिर वो पैसे वसूलते हैं, छात्रों से वसूलते हैं। ये सबसे बड़ी चिंता की बात है। ये जो एक्सप्लेनर बनाने वाले यूट्यूबर्स हैं और जो शिक्षक हैं , उनमे फर्क है। वो फर्क सबको समझना पड़ेगा। ये जो आकर पैसों के लिए अपना धंधा बना रहें हैं एजुकेशन को , वो एक तरफ है , और इसी वजह से स्कूल कॉलेजेस और यूनिवर्सिटीज में पढाई नहीं होती है। बच्चों से कह दिया जाता है की भैया कोचिंग सेण्टर कोई ज्वाइन कर लो तभी तुम क्रैक कर पाओगे। ये कैसी व्यवस्था में हम जी रहे हैं ? यह बहुत बड़ा सवाल है।

यह क्लिप मिनटों में वायरल हो गई और देशभर के छात्रों व शिक्षकों में नाराज़गी की लहर दौड़ गई।

NEET पेपर लीक की आड़ में हमला?

यह विवाद ऐसे समय में उठा जब NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। कई YouTube टीचर्स इस मुद्दे पर सरकार और परीक्षा एजेंसियों की खुलकर आलोचना कर रहे थे और छात्रों के साथ खड़े थे। आलोचकों का कहना है कि इस विवाद ने असली मुद्दे – पेपर लीक से ध्यान भटकाने का काम किया।

Khan Sir का करारा जवाब: “तू अपना ज्ञान अपने पास रख”

पटना के Khan Sir (फैज़ल खान), जिनके YouTube पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं, ने सीधे और तीखे अंदाज़ में जवाब दिया।

“तुम ही पढ़ाओ , हमलोग पढ़ने आ रहे हैं , पढ़ाओ की 2,000 के नोट में चिप लगा हुआ है, पढ़ाओ। पढ़ाओ की कैसे तलवे चाटे जाते हैं, हमलोग भी आकर सीखेंगे।”

Suman Mam, Parmar Sir और अन्य शिक्षकों ने भी उठाई आवाज़

Ocean Gurukul की Suman Mam ने भी अंजना के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। इसके अलावा Parmar SSC के Parmar Sir ने तो #BoycottAnjanaOmKashyap और #BoycottAajTak तक की माँग कर डाली। सोशल मीडिया पर हज़ारों छात्रों ने अपनी व्यक्तिगत कहानियाँ साझा कीं — कि कैसे YouTube शिक्षा ने उनकी जिंदगी बदल दी।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *