झारखंड में मॉनसून ने दी दस्तक, इस रास्ते से हुई झमाझम बारिश की शुरुआत

झारखंड में मॉनसून ने दी दस्तक

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह आ चुकी है। आपको पता होगा कि पिछले साल इसी जून महीने की 17 तारीख को मॉनसून की झमाझम बारिश का आगमन हुआ था। वह मॉनसून अपने आने की तिथि से लगभग दो दिन बाद आई थी। हालांकि वर्ष 2025 में मॉनसून की तिथि लगभग 10 से 15 जून की थी।
लेकिन इस साल 2026 के जून महीने में तेजी से बढ़ती हुए मॉनसून 12 जून को धनबाद और संताल परगना के रास्ते तेजी से बढ़ते हुए राज्य के अलग -अलग हिस्सों मे प्रवेश करेगी।

मौसम और बारिश अलर्ट( Weather Alert)

झारखंड राज्य में धनबाद और संताल परगना से होते ही बारिश इन राज्यों के जिलों में सबसे पहले होगी।
झारखंड की राजधानी रांची समेत बोकारो जिला, हजारीबाग जिला, गुमला जिला, पूर्वी सिंगभूम जिला, खूँटी जिला, रामागढ जिला,सराय केला खरसावां जिला ,पश्चिमी सिंहभूम जिला,लोहरदगा जिला और सिमडेगा जिला में आज से लेकर अगले कुछ दिनों तक बहुत अच्छी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। इसके बाद बाकी झारखंड राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश धीरे-धीरे बढ़ेगी और बाकी क्षेत्रों में अपनी मानसून की पहली बारिश की दस्ता देगी।

Yellow Alert जारी

झारखंड राज्य के इन ग्यारह ज़िलों में येल्लो अलर्ट जारी कर दी गई है।(रांची जिला, पूर्वी सिंघभूम जिला, सिमडेगा जिला, खूंटी जिला, लोहरदगा जिला, बोकारो जिला, हजारीबाग जिला, रामागढ जिला, गुमला जिला, सराय केला, खरसावां जिला और पश्चिमी सिंहभूम जिला) इन जिलों में भारी वज़रपात के साथ मेघ गरजन और भारी बारिश होने की मौसम विभाग दवारा नोटिस जारी कर दी गई है। साथ हीं साथ बहुत तेज आंधी- तूफान और तेज हवाओ की रफ्तार (लगभग चालीस से पचास, 40-50 km/h) आने की संभावना पूरी बताई जा रही है। तो जो भी झारखंड के इन जिलों से संबंध रखते हैं, वो अगले सात दिनों तक सावधानी बरतें और जब भी मेघ गरजन, हवा के साथ बारिश होने लगे कृपया अपने घर से बाहर न निकलें।

18 और 19 जून को झमाझम बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने तारीख 18 और 19 जून को राज्य के अलग-अलग,अधिकतर हिस्सों में तेज रफ्तार के साथ झमाझम तेज़ मूस्लाधार बारिश होने की संभावना भी बताई है।

तापमान में गिरावट और मौसम में नमी

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही अच्छी बारिश से मौसम मे थोड़ी नमी आई है और राज्य के अधिकतर जिलों में लोगों को इस 45 डिग्री की झुलस्ती गर्मी से थोड़ी राहत देखने को मिली है। हालांकि पलामू और गढ़वा में अभी भी तापमान 35 डिग्री से 38 डिग्री है। वहां भी 4 से 5 दिनों में पूरी तरह मानसून की पहली बारिश देखने को मिलेगी।

वज्रपात से राज्य के 8 से 9 लोगों की मौत

मानसून के राज्य में दस्तक देते ही राज्य के इलाकों में आकाशीय वज्रपात गिरने के कारण राज्य के 8 से 9 लोगों की दर्दनाक मृत्यु होने की खबर आई है।

आंधी-तूफान और वज्रपात से सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने राज्य के लोगों से यह अपील की है, की खराब मौसम , आंधी-तूफान या वज्रपात से सतर्क और सावधान रहे, और वज्रपात के समय बाहर खुले मैदान में, पेंड के नीचे और बिजली के खंभो के नीचे न रहे, इस तरह के समय में जब वज्रपात हो तो कही सुरक्षित घर में चले जाएं। ताकि आपको कोई नुकसान न पहुंचे।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *