Jharkhand Protest: रांची, झारखंड में 11 से 13वीं JPSC, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने और CBI जाँच की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब गाँधीवादी से भगत सिंह विचारधारा की ओर करवट लेता दिख रहा है। आंदोलनकारी छात्रों ने साफ ऐलान किया है कि अगर 18 अगस्त तक सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव किया जाएगा।
JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की प्रेस कॉन्फ्रेंस
15 अगस्त को देर रात JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने आगे की रणनीति के ऊपर बातचीत की। सबसे पहले 15 अगस्त की तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी युवाओं का धन्यवाद किया गया फिर आगे अपनी रणनीति बताई और अपनी मांगे दोहराई।
- JSSC-CGL परीक्षा पूरी तरह रद्द हो
- 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा भी रद्द की जाए
- पूरे प्रकरण की CBI जांच बिठाई जाए
- मांगें न मानी जाने की स्थिति में मुख्यमंत्री इस्तीफा दें
हेमंत सोरेन की नैतिकता मर गई है
JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से रविन्द्र पासवान आक्रोशित अंदाज में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने JMM और कांग्रेस दोनों को आड़े हाथों लिया।
उन्होंने कहा आंदोलन को आज 22 दिन हो गए, हमारे कई साथी भूख हड़ताल पर है, 10 अगस्त को विधासनभा घेराव में पचासों हजार छात्रों ने शक्ति दिखाई और आज भी पच्चीसों हज़ार छात्रों ने तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने और एकजुटता का परिचय दिया, लेकिन दुःख की बात ये है सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की नैतिकता मर गई है उनको छात्रों की आवाज सुनाई नहीं दे रहा है।
राहुल गांधी (कांग्रेस) ने धोखा किया
रविन्द्र पासवान के अनुसार कांग्रेस ने कहा था कि 15 अगस्त तक अगर हेमंत सोरेन सरकार छात्रों की मांगे पूरी नहीं करता तो वो अपना समर्थन वापस ले लेंगे, लेकिन वो सब छलावा था। माननीय राहुल गांधी जी से भी फोन पर बात हुई थी उन्होंने समर्थन देने की बात की थी लेकिन ये भी एक धोखा था।
JMM और कांग्रेस दोनों मिलकर षड्यंत्र कर रहे हैं लेकिन अब छात्र उनके बातों में नहीं आने वाले।
गांधीवादी नहीं अब भगत सिंह की तरह आंदोलन होगा
रविन्द्र पासवान ने गरजते हुए कहा अब आंदोलन की रूपरेखा बदलेगी। हमने गांधी को भी पढ़ा है, सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह को भी पढ़ा है। हमने बहुत शांतिपूर्ण आंदोलन कर लिया, हमने गांधीवादी तरीके से आंदोलन करके देख लिया लेकिन अब वक्त आ गया है कि आंदोलन अब भगत सिंह के तरीके से हो।
अब आंदोलन की रूपरेखा ऐसी होगी कि हेमंत सोरेन सरकार का हालत खराब कर के रख देंगे। अब आक्रोशित भी होना पड़े तो नहीं डरेंगे, गोली भी खानी पड़े तो नहीं डरेंगे, आपकी लाठी और गोली का जवाब देंगे।
रविन्द्र पासवान के बाद पीयूष जी ने आगे प्रेस कॉन्फ्रेंस को आगे बढ़ाया अपनी आगे की रणनीति साफ की।
11-13 वीं JPSC और JSSC CGL रद्द मतलब रद्द
पीयूष जी ने कहा 11 से 13 वीं JPSC और JSSC CGL रद्द मतलब रद्द और CBI जाँच हो। अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नहीं हो पा रहा है तो वो अपना स्तीफा दें। JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच पहली बार मुख्यंत्री हेमंत सोरेन जी का स्तीफा मांग रही है।
16 अगस्त को हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का महा पुतला दहन
16 अगस्त को पूरे राज्य के छात्र 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का महा पुतला दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। मुख्य पुतला राजधानी राँची के अल्बर्ट एक्का चौक पर दहन किया जाएगा।
20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान
JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से ऐलान किया गया अगर सरकार छात्रों के हित में कोई कार्रवाई नहीं करती है तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेराव किया जाएगा। 10 अगस्त का विधानसभा घेराव तो झांकी था CM आवास घेराव अभी बाकी है। उन्होंने चेतावनी दी जबतक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तबतक हम वहीं बैठे रहेंगे।
याचना नहीं अब रण होगा, नौकरी चोर गद्दी छोड़ जैसे नारों का भी जिक्र किया गया।
JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने 18 अगस्त तक सरकार को अल्टीमेटम दिया अगर मांगे मन ली गयी तो ठीक अनयथा 20 अगस्त को मुख्यमंत्री का आवास घेराव तय।
मुख्यमंत्री अब अकॉउंटिबिलिटी तय करे
पीयूष जी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब अकॉउंटिबिलिटी तय करनी होगी कि पेपर लीक और नौकरी चोरी और इन सारी अनियमितताओं का जिम्मेदार कौन है? अगर हमारे साथी जो अनशन पर बैठे हैं उन्हें कुछ हो जाता है तो इसकी अकाउंटेबिलिटी किसकी होगी?









प्रातिक्रिया दे