गोरखपुर में अगवा कर 6 साल के अंशुमान सिंह की हत्या: किरायेदार ने अंशुमान को दिवार से सर टकराकर कर दी हत्या| क्या है पूरी घटना की सच्चाई ?

6 year old Anshuman Singh kidnapped and murdered in Gorakhpur

आए दिन उत्तर प्रदेश , बिहार और अन्य कई राज्य में क्राइम रेट प्रशासन द्वारा निरंकुश लगाए जाने के बावजूद भी बढ़ रहे हैं। क्राइम का मुख्य गढ़ कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से ऐसी ही एक भयानक घटना निकलकर सामने आई है। जिसे पढ़ कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह घटना हमे आगे के भविष्य के लिए आगाह भी करते है कि आप जब भी अपने मकानों में किसी किरायेदार को रखे तो उनकी पूरी तरह जांच–पड़ताल और उनकी बैकग्राउंग के बारे में पता कर ले नहीं तो आपके साथ भी कोई अनहोनी हो सकती है। यह घटना प्रशासन को एक खड़ी चुनौती देती है। तो, आइए जानते है क्या है पूरी घटना की सच्चाई।

पानीपुरी खिलाने का लालच देकर ले गया अंशुमान को किरायेदार, फिर दीवार से सर को टकरा कर निर्मम हत्या। आखिर क्या है इस क्राइम के पीछे का गहरा राज ?

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक कस्बे जिसका नाम सहजनवा है, इसी कस्बे के वार्ड नंबर 9 के पिपरा नई कॉलोनी से लापता अंशुमान सिंह उम्र महज 6 साल अचानक लापता हो गया। इसके बाद बच्चा न मिलने पर उसकी रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में कराई गई। फिर जांच के दौरान ये पता चला कि बच्चे को किसी ने मार दिया है उसका शव छुपाने के लिए झाड़ियों में फेक दिया गया। जहां से अंशुमान के शव को झंडियों से बरामद किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से अपराधी की हुई पहचान। आखिर कौन था अपराधी ?

इस वारदात के बाद पुलिस को शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज बरामद हुआ। जिसमें जांच के बाद पता चला कि 6 साल के अंशुमान को उसके ही घर के किरायेदार जो, की पानीपुरी बेचता था। अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस की और पास के झाड़ियों में बने हुए पुराने खंडहर में खोजबीन चालू कर दिया। जहां से उस बच्चे का शव बोरे से ढाका हुआ मृत अवस्था में पाया गया।

अपराधी पुलिस के हिरासत में, बच्चे को मारने की वजह की जांच–पड़ताल जारी

इस अपराध के अपराधी गोलगप्पे वाले का पता चलते ही पुलिस ने उसे तुरंत अपने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी गोलगप्पे वाला मुख्यतः रूप से संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र का बाशिंदा है। फिलहाल इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया इसके बारे में पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही साथ स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *