राजस्थान में अचानक हुए इस घातक हमले से पूरा राजस्थान दहल उठा। कैसे हुई यह वारदात जानिए ?

The entire state of Rajasthan was shaken by this sudden deadly attack

हमारे रोज के इस जिंदगी में कुछ न कुछ घटना घटती रहती है। चाहे वो घरेलू विवाद हो , जमीन– जायदाद को लेकर घटना हो या कोई भी अपराध हो। इसी तरह की एक घटना राजस्थान के कोटा से निकलकर सामने आई है। इस घटना ने वहां के आसपास के इलाकों में पूरी सनसनी फैलाकर रख दी है।

अचानक से हुई इस घटना ने वहां पर स्थित लोगों के बीच एक खौफ सा पैदा कर दिया है। फिलहाल इस वारदात के पीछे की कहानी का पुलिस द्वारा छान–बिन किया जा रहा है। आइए नीचे लिखे गए इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इस घटना की पूरी जानकारी देते हैं, की आखिर क्या ऐसा हुआ कि अपराधियों ने एक युवक को बुरी तरह मारकर घायल कर दिया।

कोटा में 4 से 5 बदमाशों ने घर लौट रहे एक युवक को चाकू और डंडों से बुरी तरह मारा।

राजस्थान के कोटा में इस अचानक से हुए एक युवक पर हमले ने सबके दिलों में खौफ पैदा कर दिया है। कोटा के उद्योग थाना क्षेत्र स्थित बॉम्बे योजना इलाके में रात के वक्त शुक्रवार को एक पुराने विवाद के चलते अपराधियों द्वारा बेहद क्रूरता से एक युवक पर डंडों और धारदार हथियार चाकू से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि युवक को इस तरह मारा की वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले को अंजाम देने वाले लगभग चार से पांच अपराधी थे। उनके पास हथियार के साथ डंडा भी था।

इसके बाद घायल अवस्था में युवक को तुरंत लोगों द्वारा एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका डॉक्टरों द्वारा इलाज चल रहा है।

कैसे हुआ हमला और कौन था वह युवक ?

सूत्रों के मुताबिक यह पता चला है कि युवक का नाम इस्लाम खान था। वह बॉम्बे योजना निवासी रात लगभग 12 बजे अपने घर जा रहा था। वहीं रास्ते में पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उसे दबोच लिया। तो, वहीं दो अपराधियों ने उसे पकड़ लिया और बाकी के 3 अपराधियों ने चाकू और डंडों से उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान इस्लाम के शरीर पर 6 बार चाकू से वार किए गए। जिससे वह मौके पर ही घायल हो गया। घायलावस्था में छोड़ कर अपराधी वहां से तुरंत नो दो ग्यारह हो गए।

इस्लाम के भाई द्वारा यह बताया गया कि, अपराधी पहले इस्लाम के साथ ही रहते थे। इसी बीच कुछ तू–तू, में–में उनके बीच हो गई और उन्होंने इस्लाम का साथ छोड़ दिया। इसी रंजिश के कारण यह घटना हुई। फिलहाल आरोपियों को पुलिस ढूंढ रही है। ताकि उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *