क्या आप जानते हैं? क्यों भारत को कहा जाता है ‘त्योहारों का देश’

क्या आप जानते हैं क्यों भारत को कहा जाता है त्योहारों का देश

त्योहार और पर्व ये दोनों हमारे भारत की संस्कृति और एकाग्रता को दिखाते हैं। भारत देश को त्योहारों और पर्वों का देश कहा जाता है। यू कहें कि यहाँ हर एक दिन नया त्योहार और पर्व आता है। जिसमे हर त्योहार एक नया उमंग और नया सवेरा लेकर आती है।


हमारे देश मे हर धर्मो को बराबर हक मिला है। सभी व्यक्ति का अपने अनुसार जीना अपने धर्मो को मानना, अपनी – अपनी धर्मो की पूजा -पाठ करने की आजादी है। इसीलिए हमारे देश को धर्मनिरपेक्ष देश भी कहा जाता है। जहाँ हर एक इंसान को अपने अनुसार जीने की अनुमति और आज़ादी है।


हमारा ये भारत देश परंपराओं और संस्कृति का संगम है। जहाँ पर आपको अनेको तरह की संस्कृति से भरपूर जगह देखने को मिल जाएँगी। भारत की ये पावन धरती हमारे देश के आजादी के जंग मे शहीद हुए क्रांतिकारियों के खून से सिंचि हुई है। जहा पर हमारे वीर क्रांतिकारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए इस देश को आज़ादी दिलाने मे अपनी जान की बाजी हँसते- हँसते लगा दी। आज उन्हीं वीर स्वतंत्रता सेनानियों की देन है, जो भारत आज़ादी की सांस ले रहा है। जहाँ पर ना भेदभाव किया जाता है और न ही किसी धर्म को दबाया जाता है। भारत एक हिंदू राष्ट्र है, जहा पर 70℅ के लगभग हिंदू रहते है, और बाकि30 परसेंट मे दूसरे धर्म के लोग रहते हैं।

हमारा देश – एकता मे अनेकता की पहचान

हमारे भारत देश में हर तरह के लोगों का समान रूप से जीने का अधिकार है। यहाँ सभी लोग अपने-अपने धर्मों को मानते हैं और अपने-अपने पर्व और त्योहार मनाते हैं। यहाँ सब मिल-जुलकर रहते हैं। इसलिए हमारे देश को एकता में अनेकता की पहचान वाला देश भी कहा गया है।

भारत देश के अलग – अलग त्योहार और पर्व

यू तो भारत देश में बहुत सारे हिंदू धर्म के पर्व पर त्योहार है, लेकिन ये रहे कुछ प्रतिषठित त्योहार और पर्व –

होली—भारतीय इतिहास और संस्कृति का एक अभिन्न त्योहार, जिसमें हमारी संस्कृति झलकती है। यह भरतीयों के लिए एक रंगो का तयोहार है। जिसमें हर एक भारतीय इस रंगो के त्योहार मे घुल- मिल कर ,एक -दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हैं, और एकजुट होकर होली खेलते हैं। ये रंगों के त्योहार सभी देशवासियों के लिए एक नया उत्साह और उमंग लेकर आते हैं। ये त्योहार हमारे देश के लोगो के लिए होली के रंगो की तरह जीवन मे खुशहाली लाने का और इस जीवन मे रंग – बिरंगी खुशिया लाने का त्योहार है।

रामनवमी- रामनवमी त्योहार भारत देश मे सबसे ज्यादा मनाने वाली त्योहार है। यह हमारे हिंदू धर्म का एक महान त्योहार में से एक है, इसमें हम हिंदुओ की श्रद्धा और आत्मविश्वास जुड़ा हुआ है। इसमें हमारे परम पिता पर्मेश्वर् भगवान् श्री राम, माता सीता बजरंगबली और लक्ष्मण जी की पूजा होती है। साथ ही साथ पूरे देश में झांकियाँ और जुलूस बड़े पैमाने पर निकलती हैं। यह त्योहार हमारी श्रद्धा और भक्ति से जुड़ा हुआ है।

दुर्गा पूजा— हमारे देश का एक और आस्था और भक्ति से जुड़ा हुआ त्योहार दशहरा। जिसमें हम नौ दिन 9 आदिशक्ति माताओ की उपवास रहकर पूजा करते हैं। यह भारत के हर एक राज्य मे मनाया जाता है।

दिवाली- दीपावली नाम से ही पता चल जाता है, की यह एक दीपों का त्योहार है। इसमें हर एक भारतीय हिंदू परिवार में दीप जलाया जाता है। भगवान लक्ष्मी जी, गणेश जी और ज्ञान की देवी सरस्वती जी की पूजा होती है। लोग मिठाईयाँ खाते हैं, दिये और मोमबत्ती जलाते हैं।, और अपनी प्रेजेंटेशन व्यक्त करते हैं। यह त्योहार हमें सिखाती है की जिस तरह दिये जलकर हर जगह प्रकाश करती है, उसी तरह हम इंसानो को भी अच्छे कर्म करना है, और उसी दिये की भाँति हमेशा अपने जीवन में और दुसरो के जीवन में उजाला फैलाते रहना है।

छठ- छठ हिंदूओं की आस्था का पर्व है। यूं तो कहें, यह एक पर्व है। लेकिन यह हमारे देश के राज्यों बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए एक इमोशन है। जब छठ का महापर्व आता है, तो यहाँ के लोग हर्षोउल्लास से झूम उठते हैं। इसमें 3 दिनों की उपवास करके छठ व्रती अपने पर्व को पूर्ण रूप से मनाते हैं।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *