मेडिकल साइंस की दुनिया में पहली बार दो रोबोट्स द्वारा सुअर का ऑपरेशन, डॉक्टरों के गैरमौजूदगी में ये ऑपरेशन सफल

first autonomous robotic surgery pig

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के इंजीनियरों और डॉक्टरों द्वारा दो रोबोट के द्वारा एक सुअर की सर्जरी करवाई गई। उन दोनों ने इस जीव ऑपरेशन के वक्त सुअर के पेट से सुरक्षित गॉलब्लेडर निकाला। ‘सर्जी’ नामक दो रोबोट्स ने इस मेडिकल साइंस के इतिहास में पहली बार ये कारनामा किया। यह प्रयोग डॉक्टरों की अनुपस्थिति में की गई ताकि इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल आगे भी बेहतर तरीके से कर सके बिना किसी के रहते हुए।

रोबोटिक्स सर्जरी के लिए नियंत्रण कार्यप्रणाली

रोबोट्स को डॉक्टरों के जैसा व्यवहार करने के लिए और डॉक्टरों की सोच अपनाने के लिए उनमें इंजीनियरों द्वारा एक स्पेशल सॉफ्टवेयर डाले गए। जिससे कि दोनों रोबोट्स डॉक्टर के द्वारा सर्जरी करने वाली इक्विपमेंट को सही तरीके से पकड़ सके। यह डॉक्टरों द्वारा रोबोटों से करवाया गया दूसरा सर्जरी है, जबकि इससे पहले रोबोट द्वारा एक और सर्जरी करवाई गई थी।

इस प्रयोग से यह पता चलता है कि मानव रूपी रोबोट शल्य चिकित्सा में बेहतरीन तरीके से कार्य कर सकते है। मानवों पर रोबोट्स का प्रयोग करने से पहले यह एक अच्छा कदम उठाया गया है।

शोधकर्ताओं का कहना, रोबोटिक्स की दुनियां में यह एक बहुत बड़ी सफलता

अमेरिका के शोधकर्ताओं के द्वारा यह कहना है, कि यह प्रयोग भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी के जरिए हम दूर बैठे मरीजों का एक बेहतर तरीके से इलाज कर सकते है।

इस ऑपरेशन के हेड डॉक्टर एक्सेल क्रेगर ने कहा कि रोबोट्स द्वारा ऑपरेशन में शरीर के अंदर ऑपरेशन को संचालित करना बहुत कठिनाइयों भरा काम होता है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि रोबोट के जरिए सर्जरी में पेट के दोनों आंतों को जोड़ने का काम बहुत चुनौती भरा था।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *