उत्तर प्रदेश राज्य में जो डी एल एड के अभ्यार्थी अपनी रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भर पाए थे उनके लिए एक खुशखबरी निकलकर सामने आई है। जी हाँ, यूपी में डीएलएड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी गई है। जिससे कि पीछे रह गए छात्र जो फॉर्म को किसी कारण से नहीं भर पाए थे वो भी इस एक्सटेंड डेट में अपनी फॉर्म भर सकते हैं। इस परीक्षा की आधिकारिक तौर पर 3 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है।
साथ ही डीएलएड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की फीस जमा करने के अंतिम तिथि को 4 अगस्त निर्धारित किया गया है। 4 अगस्त तक अभ्यर्थियों को किसी भी हाल में अपनी ऑनलाइन फीस जमा कर देना है। फीस जमा न होने पर रजिस्ट्रेशन कैंसिल भी हो सकता है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए सभी कैटिगरी के लिए अलग-अलग फॉर्म शुल्क हैं। जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए फॉर्म की राशि 700 रुपये निर्धारित की गई है। जबकि, एस सी और एस टी कैटिगरी के छात्रों को 400 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा। तो, वही दिव्यांग और शरीर से क्षतिग्रस्त अभ्यर्थियों को केवल 200 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क भरने होंगे।
आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज और योग्यता।
(1) आधार कार्ड
(2) दो से तीन पासपोर्ट साइज फोटो जो हाल फिलहाल में ही खिंचवाई गई हों।
(3) क्लास 10 की मार्कशीट।
(4)क्लास 12 की मार्कशीट।
(5)ग्रेजुएशन की डिग्री या रिजल्ट पेपर।
(6)अभ्यर्थी का मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी।
(7)जाति प्रमाण पत्र यदि मांगे तो।
(8)स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र यदि जरूरी हो तब।
(9)एक फ्रेश आवेदक का सिग्नेचर डिजिटली अपलोड करने के लिए।
आवेदक की योग्यता-
(1)आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए।
(2) आवेदक किसी भी कैटिगरी से आता हो, वो इस फॉर्म के लिए आवेदन कर सकता है।
(3) आवेदक भारत के किसी भी प्रांत के शिक्षा संस्थान से कम से कम 50 परसेंट अंकों के साथ ग्रेजुएशन में उत्तीर्ण होना चाहिए।
इन चरणों को फॉलो करके आप पूरा कर सकते है अपना आवेदन प्रक्रिया।
(1) रजिस्ट्रेशन फॉर्म को अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना है।
(2) इस लिंक को खोलने के बाद आप सीधे होम पेज पर चले जाएंगे। जहां से आपको एक up deled रजिस्ट्रेशन करके आपको नोटिस दिखेगा।
(3)जहां आपको अपना नंबर डालकर लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएंगे। फिर अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
(4)रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको अपने कैटिगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। फिर आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है जहां से आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
(5)अंतिम चरण में आपको अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकलवा लेना है।









प्रातिक्रिया दे