सैमसंग की तरफ से जल्द होगा लॉन्च ये धांसू फीचर्स वाला स्मार्टफोन। 6000 mAh बैटरी के साथ उतरने वाला है बाजार में। संभावित कीमत क्या।

samsung galaxy f70 pro 2

अभी के दौर में बहुत सारी कंपनियां अपने बेहतरीन से बेहतरीन फोन लॉन्च कर रही हैं। कंपनियां हर एक तरह के यूजर के आवश्यकता के अनुसार स्मार्टफोन बाजार में उतारती हैं। साथ ही इन फोनों में तगड़ी से तगड़ी फीचर कंपनी वाले प्रोवाइड कराते है। यूजर भारी–भरकम ऑफिशियल काम अपने मोबाइल से ही करते है। आज के इस नए दौर में हैवी यूज के लिए एक मल्टीटास्किंग स्मार्टफोन होना बेहद जरूरी है। जिससे यूजर के ऑनलाइन काम आसान हो जाते हैं। इसी तरह इस फोन की आज हम बात करेंगे जो कि एक हैवी यूज के लिए ठीक–ठाक स्मार्टफोन निकल कर आ सकती है।

सैमसंग कंपनी जो कि साउथ कोरिया की एक प्रचलित कंपनी है। अपने नए जबरदस्त फीचर वाले फोन को लॉन्च करने वाली है। इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन सूत्रों के मुताबिक पता चला है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

Samsung Galaxy F 70 Pro जल्द ही होगा भारत में लॉन्च। जाने इसकी कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन।

इस फोन की अगर हम फिचर की बात करे तो, इसमें आपको सबसे पहले एक स्मार्ट फोन की जान यानी कि इसकी 6000 mAh की बैटरी , 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और एक क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 6 Gen 3 का जबरदस्त प्रोसेसर देखने को मिल सकती है। साथ ही इसमें एक बड़ा सुपर एमोलेड डिस्प्ले, जो कि 6.7 इंच का हो सकता है, मिलने की संभावना है।

यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड वन यू आई 8 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 6000 mAh की बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए एक 45 वॉट का फास्ट चार्जर देने की संभावना है।

कितने जीबी RAM और ROM मेमोरी में लॉन्च? जानिए लॉन्च की संभावित कीमत।

अगर हम इस सैमसंग की तरफ से आने वाली फोन की रैम और रोम मेमोरी की बात करें तो ये मुख्य रूप से इन दो वेरिएंट में लॉन्च हो सकती है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी रोम वाली स्मार्टफोन की कीमत लगभग 30000 से लेकर के 34000 तक हो सकती है। तो, वही 8 जीबी रैम और 256 जीबी रोम वाली वेरिएंट की कीमत लगभग 36000 से लेकर 41000 तक हो सकती है।

बात करे इस फोन की लॉन्च तारीख की तो इस फोन की अभी आधिकारिक रूप से लॉन्चिंग की पुष्टि नहीं हुई है। हो सकता है अगस्त के महीने में कभी भी ये स्मार्टफोन आपको देखने को मिल जाए।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *