उत्तर प्रदेश राज्य में 10 वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए रोजगार मेला का आरंभ हो चुका है। यह मेला यूपी के जिला लखनऊ, हमीरपुर, महाराजगंज, भदोही में आरम्भ हुआ है। इस बेरोजगार मेले की लगने की शुरूआत आज से यानि 20 जुलाई से आरम्भ हो गई है। मेला खत्म होने की अंतिम तिथि 28 जुलाई को है। इन दिनों में इस मेले में बेरोजगार युवाओं को एक बेहतरीन मौका मिल रहा है। जो भी प्राइवेट जॉब या कॉन्ट्रैक्ट जॉब करना चाहते है।
आपको बता दे कि यह मेला 20 जुलाई को हमीरपुर, 21 जुलाई को लखनऊ, 21 जुलाई को ही महाराजगंज और 21 से 28 जुलाई तक भदोही में लगेगा। उन क्षेत्रों के युवाओं के लिए ये रोजगार मेला एक बढ़िया मौका है। इस मेले में युवाओं को बड़ी– बड़ी कंपनियां उनके स्किल और क्वालिफिकेशन के आधार पर हायर करेंगी।
इस रोजगार मेले में नौकरी के लिए योग्यता और आयु सीमा क्या ?
अब बात करे इस रोजगार मेला में कौन–कौन युवा नौकरी के पात्र हैं। मेले में आए युवा जिनकी योग्यता क्लास 10 से लेकर ग्रेजुएशन लेवल तक के युवा यहां भागीदारी ले सकते है। इस मेले में केवल वे छात्र शामिल हो सकते है जिनकी उम्र 18 वर्ष हो और अधिकतम आयु सीमा उनके जॉब के पोस्ट के अनुसार निर्धारित की जाएगा।
इस मेले में शामिल होने के लिए छात्रों को पहले रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है अन्यथा वे मेले में शामिल नहीं हो सकते। शामिल होने के लिए छात्र किसी भी कैटिगरी में हो सकते है। चाहे वो जनरल हो, ओबीसी हो, ई डब्लू एस हो, एस टी हो या एस सी कैटेगरी हो। आपके जानकारी के लिए बता दे कि यह रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री है इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
इन स्टेप को फॉलो करके आप भी कर सकते है आवेदन
(1) सबसे पहले आपको अपना क्रोम पर sewayojna.up.nic.in लिखकर सर्च करना है।
(2) इसके बाद आपको वेबसाइट के अंदर बहुत सारे नोटिफिकेशन मिलेंगे, वहीं आपको UP Rojgar Mela 2026 के बारे में एक नोटिफिकेशन मिलेगा।
(3) उस पर आप क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर या ईमेल डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन कर ले।
(4) फिर आपको अपना जरूरी दस्तावेज वहां अपलोड करना है। जैसे–
पासस्पोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, ई मेल आई डी, सिग्नेचर और एकेडमिक डिटेल जैसी अपनी पुरी डिटेल भरनी है और डॉक्यूमेंट अपलोड करनी है जो चाहिए।
(5) आपको अंत में सब डिटेल भरने के बाद एक बार फिर चेक कर लेना है ताकि गलत चीजें सुधारी जा सके।
(6) लास्ट स्टेप में आपको फॉर्म के सबमिट बटन पर क्लिक करके सबमिट कर देना है। जहां से आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।








प्रातिक्रिया दे