Techno का  जबरदस्त फोन आज भारत में लॉन्च हुआ। दमदार कैमरा और बैटरी के साथ। जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन ?

tecno camon 50 ultra 5g launch india price

भारत में आज 17 जुलाई, शुक्रवार को टेक्नो की तरफ से एक बहुत जबरदस्त फोन लॉन्च हुआ है। यह फोन एक अच्छे कैमरा सेटअप, अच्छी बैटरी और अच्छे प्रोसेसर के साथ आज दोपहर 12:00 बजे लॉन्च हुआ है। टेक्नो मोबाइल कंपनी की तरफ से आने वाला ये धांसू फोन Techno Camon 50 Ultra 5g आपके लिए एक बेहतरीन फोन साबित हो सकता है। यदि आप एक बड़ी बैटरी और अच्छा कैमरा चाहते हैं तो। साथ हीं साथ यह फोन एंड्रॉयड 16 वर्जन पर आधारित है।

जबरदस्त कैमरा सेटअप और बहुत बड़ी बैटरी।

इस फोन में अगर हम इसकी कैमरा सेटअप की  बात करें तो इसमें बैक की तरफ तीन कैमरे हैं। जिसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सेल का एक OIS कैमरा है जिससे वीडियो स्थिर और अच्छी क्वालिटी में कैप्चर होते है।


दूसरा कैमरा एक 50 मेगापिक्सेल का वाइड एंगल कैमरा है और तीसरा कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल है जो कि 8 मेगापिक्सल का है।

इसके आगे का फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सेल का है जो आपको 4k@30fps पर अच्छी खासी वीडियो रिकॉर्ड करके देगी।
                             

वही बात करे इसकी बैटरी की तो इसमें आपको एक 6500 mAh की बहुत बड़ी जबरदस्त बैकअप वाली बैटरी मिल जाती है। जो कि आपके सामान्य उपयोग में दिन भर की बैकअप दे देगी। इसमें एक 45 वॉट का फास्ट चार्जर USB Type C मिल जाती है।

कितने वेरिएंट में RAM और ROM मेमोरी के साथ उपलब्ध।

अगर इसकी रैम और रोम  की बात करे तो ये इन वेरिएंट में भारत में 12 जीबी रैम, 256 जीबी रोम और 12 जीबी रैम, 512 जीबी रोम के साथ लॉन्च हुए है।


इसके साथ ही इस फोन में 144 Hz Curved Amoled डिस्प्ले देखने को मिलेगा जो कि 1.5k रिजॉल्यूशन के साथ आती है। 6.78 इंच की एक 3D Curved डिस्प्ले में आपको एक शानदार दृश्य देखने का अनुभव मिलेगा।

एक जबरदस्त प्रोसेसर के साथ लॉन्च। जाने इसकी लॉन्चिंग की कीमत।

इन सबों में एक फीचर्स आती है जिसपे एक मोबाइल की बुनियाद टिकी होती है वो, है इसकी प्रोसेसर। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate का प्रोसेसर दिया गया है जो कि 4nm पर बेस्ड है। रोज के उपयोग में ये प्रोसेसर काफी अच्छी मानी जाती है।

ताजा अपडेट के अनुसार इसकी सेल 21 जुलाई से केवल Amazon पर शुरू होगी।

   
इसकी प्राइज की बात करे तो 12जीबी,256जीबी स्टोरेज वाली फोन की कीमत लगभग 39999 रुपए होगी जबकि इसकी 12 जीबी, 512 जीबी वेरिएंट वाली फोन लगभग 42999 रुपए में मिलेगी। फिलहाल यह फोन अभी अमेजन पर उपलब्ध नहीं है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *