रियलमी का ये तगड़ा फोन आज होने वाला है लॉन्च। 14 जीबी रैम और 8000 mAh बैटरी के साथ उतरने वाला है बाजार में। जानिए इसके दमदार फीचर्स

realme narzo 100x 8000mah battery phone

हम जानते हैं कि आज के जमाने में स्मार्टफोन का प्रचलन अपने पीक पर है। हर कंपनी एक से एक बेहतरीन फोन पेश कर रही है। चाहे वो Vivo हो, Oppo हो, Samsung हो, Realme हो या Redmi हो आदि। इसी बीच Realme के तरफ से आज यानी 15 जुलाई दिन बुधवार को एक तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। अगर आपको एक दमदार बैटरी चाहिए तो आप इस फोन की तरफ जा सकते हैं।

Realme Narzo 100x आज होगा भारत में लॉन्च। जानिए कीमत।

आज 15 जुलाई 2026 को रियलम कंपनी की तरफ से एक दमदार बैटरी वाला फोन लॉन्च होने जा रहा है। Realme Narzo 100x आज भारत में लॉन्च होगा एक जबरदस्त फीचर और बैटरी के साथ।

इसमें आपको एक बहुत बड़ी 8000 mAh की बैटरी देखने को मिलेगी जो नॉर्मल यूज में लगभग 2 दिनों की बैकअप आराम से निकाल सकती है। बात करे रैम की तो इसमें 6 जीबी की रैम आपको मिलेगी। जिसे आप डायनेमिकली 8 जीबी तक एक्स्ट्रा बढ़ा सकते हैं। यानि 14 जीबी कुल आपको इसमें रैम मिलती है।

प्रोसेसर, फास्ट चार्जर और जबरदस्त कैमरा

बात वहीं आती है फोन के सबसे खास फीचर की, जो फोन की मजबूती होती है। इन चीजों में सबसे पहले इस स्मार्ट फोन की प्रोसेसर आती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर है जो, एक नॉर्मल यूजर को अपने डेली लाइफ में अच्छी–खासी परफॉर्मेंस प्रदान करती है। ये प्रोसेसर 6 nm पर बेस्ड है। जिसमें 5G कनेक्टिविटी है।
           
साथ में ही इसमें एक 8000 maH पावरफुल बैटरी के लिए एक 45 वॉट का फास्ट चार्जर मिल जाता है।

इन सब चीजों में से एक स्मार्टफोन की सबसे खास फीचर जो कि एक फोन को प्रीमियम बनाती है। वो है इसका कैमरा। इसमें 50MP का एक दमदार मेन कैमरा मिलने वाला है। इसके साथ इसमें फोन को हीट से बचाने के लिए एक वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है जो, की 5300mm स्क्वायर पर बेस्ड है। ये आपके फोन के हैवी यूज के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा करेगा और टेंपरेचर मेंटेन करेगा।

इस फोन के लॉन्च से पहले इसकी फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी बड़ी वेबसाइट पर दी गई है। हालांकि इस फोन की एग्जैक्ट प्राइस की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *