अगर आपके घर में काम करने वाले लोग ने जिन पर आँख बंद कर भरोसा करते हो एक दिन आपके घर से 12 करोड़ के सोना और चंडी चांदी ले कर गायब हो गये दरअसल, ये लोग एक संपन्न परिवार में नौकरी करते थे | तेलांगना के हाई-टेक शहर हैदराबाद (गचीबावली) में बिल्कुल ऐसा ही हुआ। रामपुर और तेलंगाना पुलिस के ऑपरेशन में ऐसे पति-पत्नी और साली को अरेस्ट किया गया है, जो तेलंगाना से चोरी कर नेपाल भाग रहे थे. चलिए इस न्यूज़ के गहराई में चल के समझते है आखिर क्यों मुख्यधारा की मीडिया ने इसे एक रूटीन प्रेस रिलीज की तरह छाप दिया। आइए, इस मल्टी-करोड़ हाइस्ट (महाचोरी) के उन पहलुओं को डिकोड करते हैं, जो एक आम नागरिक और घर के मालिक के तौर पर आपको जानना चाहिए
समाचार पत्रों में आंकड़ों का झोल: क्या सच है?
अगर आप अलग अलग वेबसाइट पर जा कर यह न्यूज़ पढ़ेंगे तो आपका दिमाग चकरा जायेगा पहली न्यूज़ – 7 किलो सोना चोरी होती है जिसका कीमत 12 करोड़ है
दूसरी न्यूज़ – पुलिस ने 7.5 किलो सोना बरामद किया गया है और उन्हें एक लाल स्विफ्ट डिजायर कार से गिरफ्तार किया गया।
तीसरा न्यूज़ – 8 किलो सोना और 1.5 किलो चांदी चोरी हुई है जिसका कीमत बताया जा रहा है 20 करोड़ और आरोपी उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में सफर कर रहे थे!
एक ही घटना को इतने अलग अलग न्यूज़ लोग बना दिए है असल में लोगो को जो जानकारी मिला, उसे बिना क्रॉस-वेरिफाई किए पब्लिश कर दिया गया | आधिकारिक पुलिस दवारा (रामपुर पुलिस और तेलंगाना पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन) के मुताबिक 7 – 8 किलो के बिच रिकवरी बताया जा रहा है
गचीबावली की सुरक्षा और 1,500 किमी की यात्रा
गचीबावली हैदराबाद के इलाकों में जहा बड़े बड़े बिजनेसमैन और प्रोफेशनल रहते है जहा घरो और Society में 24/7 CCTV कैमरा और सिक्योरिटी गार्ड्स होती है अब सवाल यह है की इतना सिक्योरिटी होने के बहुजूद तीनो आरोपी सोने को लेकर घर से बहार कैसे निकल गए | क्या उन दिनों लोग मिलकर कैमरा बंद कर दिए थे या सिक्योरिटी गार्ड से बचने के लिए किसी और तरीको का स्तेमाल किये फिर घर से बाहर निकालकर उन तीनों ने 1500 किलो मीटर से ज़्यादा का सफ़र किया | इन्होने हैदराबाद से यूपी-नेपाल बॉर्डर तक यात्रा किया इतने सरे सोने के साथ यात्रा किया टोल प्लाजा, स्टेट बॉर्डर और चेकिंग पॉइंट्स को पार करना आसान नहीं है। यह स्पष्ट करता है कि यह चोरी अचानक क्रोध या लालच में नहीं की गई थी, बल्कि पूरी तरह से योजनाबद्ध थी।
करोड़ों रुपये का सोना और ‘पुलिस वेरिफिकेशन’ की अनदेखी
जिस घर में करोड़ों की संपत्ति हो उस घर में काम करने वालों को प्रॉपर बैकग्राउंड चेक क्यों नहीं किया गया? यही गलती करते हैं अमीर लोग बिना पुलिस वेरिफिकेशन के नौकर रख लेते हैं। या किसी के बताने पर नौकरो को रख लेते है










प्रातिक्रिया दे