जब सचिन तेंदुलकर ने हवा में खेला क्रिकेट, देखकर दुनिया रह गई हैरान

जब सचिन तेंदुलकर ने हवा में खेला क्रिकेट देखकर दुनिया रह गई हैरान

हाल हीं के दिनों में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वाइरल होती हुई नज़र आई है, जिसने सोशल मिडिया पर धमाल मचाया हुआ है। जिसमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले, मास्टर ब्लास्टर, सचिन तेंदुलकर अपने पूरी फैमिली के साथ (सचिन तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर, अर्जुन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंधोक) 3500 फीट की ऊंचाइयों पर क्रिकेट खेलने का आनंद लेते हुए नज़र आ रहे हैं।

लगभग 3500 फीट ऊंचाइ पर क्रिकेट का आनंद लिया

दुनिया के मशहूर क्रिकेटर, क्रिकेट के भगवान लगभग 3500 फीट की ऊंचाइयों पर एक प्रायवेट जेट में बल्ला हाँथो में थामे ही नज़र आए। मज़ेदार बात तो यह है, की सचिन तेंदुलकर कोई प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हुए नज़र नही आ रहे है। बल्कि मास्टर ब्लास्टर अपने फैमिली के साथ फुल टू एंजॉय मूड में फैमिली क्रिकेट खेलते हुए नज़र आए। जिनमें उनके पूरी फैमिली साथ में नज़र आई। यह पल उन्होंने जब सोशल मीडिया पर शेयर किया तो देखते ही देखते ये वीडियो पूरी वायरल हो गई सोशल मीडिया पर।
इससे पहले भी एक टेलीविज़न ऐड के लिए उन्होंने सन् 2000 में एअरप्लेन में क्रिकेट खेला था।

जब सारा तेंदुलकर ने क्रिकेट के भगवान की कैच पकड़ी

उसके बाद सचिन तेंदुलकर की बहु, यानी सानिया चंधोक को बॉलिंग करने के लिए हांथों में बॉल पकड़ाया जाता है।
सानिया चंधोक सचिन की तरफ़ बॉल फेकती है, उसके अगले ही पल सचिन बॉल को खेलते हैं, और एक आसान सा कैच वहाँ पर सोफे पर बैठी सारा तेंदुलकर के हांथो में थमा देते हैं। कैच पकड़ते ही सारा तेंदुलकर खुशी से चिल्ला उठती हैं,और सचिन भी मुस्कुराते हुए अपनी हार मान ली।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, बस कुछ ही देर में इस वीडियो पर लाखों व्यूज़ आ गए।
जिसे देखकर लोगों ने अलग-अलग तरह के बहुत मज़ाकिया अंदाज़ में रिएक्शन दिया।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *