हरयाणा में दिन- दहाड़े जिम के मलिक को मारी गोली:

हरियाणा में मालिक को मारी गोली

हरियाणा राज्य के हिसार जिले के हांसि में एक 26 साल के युवक की गोली मारकर हत्त्या कर दी गई। वह युवक जिम का संचालक था। सूत्रों के मुताबिक ये घटना सुबह करीब 5:30 की है। जहाँ पर जिम संचालक अपनी जिम के बाहर कुछ लोगों के साथ मॉर्निंग कसरत कर रहा था। माहौल एकदम शांत था। फिर अचानक दो युवक वहाँ मोटर साइकिल से आ पहुंचे जिन्होंने मास्क और टोपी लगाई हुई थी, और आगे वाला  युवक जो मोटर साइकिल को चला रहा था, उसने हेलमेट पहनी हुई थी। ताकि की उन्हे कोई पहचाने ना। अचानक पीछे वाला युवक नीचे उतरते ही उसने अपने पीछे से बंदूक निकाली और ताबड़- तोड़ लगभग 5 सेकंड में 10 राउंड गोली जिम संचालक के सीने में धाय- धाय दाग दी।

आइये अब मामले को पूरे विस्तार से जानते है| आखिर कौन था जिम ट्रेनर

हरियाणा के हाँसी में रेड जिम के संचालक कपिल रेहु की गुरुवार को निर्मम तरीके से दो सुटरों ने गोली मारकर हत्त्या कर दी। बताया जाता है की जिम का संचालक कपिल रेहु अपने रेड जिम का ट्रेनर था। वह रोज सुबह 5:30 बजे अपने घर से जिम के लिए जाता था। पर गुरुवार 11 जून की सुबह कुछ ऐसा हुआ, जिससे उनके लोगों में एक सनसनी फैल गई। कपिल रेहु रोज की तरह अपने जिम के लोगों के साथ जिम के बाहर वार्मअप कर रहा था। अचानक लगभग दो बदमाश वहां अपनी बाइक से आए और ताबड़तोड़ जिम मालिक कपिल रेहु को गोली मार दी। यह मंजर इतना भयानक था ,कि लोगों के होश उड़ गए।

गैंगस्ट्रो ने हत्त्या की पूरी जिम्मेदारी ली

इस कांड के कुछ देर बाद सोशल मीडिया के द्वारा एक पोस्ट निकल कर आमने सामने आई। इस वायरल पोस्ट में इस हत्या की पूरी जिम्मेदारी प्रसिद्ध गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के जरिए जुड़े बदमाशो ने ली। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि जिम मालिक कपिल रेहु की हत्त्या विक्रम क्रीडान, अर्दि धलीवाल, हारी बॉक्सर और हरमन सिंधु ने मिलकर करवाये हैं।

ताबड़तोड़ पांच सेकंड में 10 राउंड गोलियां दागी

हरियाणा, हिसार , हांसी के फवारा चौक पर गुरुवार की सुबह लगभग 5:30 बजे एक सनसनी खेज घटना को अंजाम दिया। रेड जिम के मालिक कपिल रेहु को वार्म अप करते वक्त अचानक दो बदमाशों ने करीबन पांच सेकंड में ही दस राउंड लगातार ताबड़-तोड़, धाय- धाय गोलियां मार दी।

लोगों में दहशत का माहौल

इस खूनी परिस्थिति के बाद वहाँ के लोग बहुत ही दहशत में हैं। वहां पर पुलिस की लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है। जिससे आम लोगों को परेशानी न हो।

पूरी घटना कैमरे में कैद

इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हो गई है। इस घटना के दौरान एक पीछे बैठे संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा बिल्कुल कैमरों में साफ दिखाई दे रहा है। जिसने गोली ताबड़तोड़ चलाई थी।

पुलिस की छान- बिन

हांसी के SP विनोद कुमार के अनुसार, इस मामले के गहराई की तह तक पहुँचने की प्रक्रिया को शुरू कर दी गई है। पुलिस के छान- बिन के अनुसार सामने आया की मृतक कपिल रेहु का भी पुराना अपराधिक रिकॉर्ड था। हालांकि हमलावरों को पकड़ने के लिए Central Intelligence Agency (CIA) और फॉरेंसिक टीमों को लगाया गया है। साथ ही साथ गैंगेस्टर दावों की जांच पुलिस पूरी गंभीरता से कर रही है, ताकि असली कातिल और हत्त्या का कारणों का पर्दाफाश हो सके।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *