हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के संजय कॉलोनी में मंगलवार की देर रात लोगों के बीच एक ऐसा शर्मसार करने वाला मामला आया है जिसे देखकर लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। आए दिन किसी न किसी के घरों में लड़ाई झगड़े होते रहते है, जिसमें लोग आपस में ही झगड़कर मन मोटाव कर लेते है और घर में झगड़ों का गुस्सा कभी– कभी दूसरों पर उतार देते हैं। इसी तरह की एक घटना निकलकर संजय कॉलोनी,रोहतक जिला , हरियाणा राज्य से आई है। क्या है मामला?
बच्ची को आदमी ने बेरहमी से पीटा और फिर उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया
मंगलवार देर रात एक गुस्साए आदमी ने एक सड़क के किनारे खड़ी छोटी मासूम बच्ची को बेरहमी से थप्पड़ मारा और उठाकर धड़ल्ले से जमीन पर जोर से पटक दिया। इस दौरान किसी ने भी बच्ची को नहीं बचाया। वह बच्ची पूरे लहूलुहान अवस्था में हो गई थी। इसी बीच वहां पर एक महिला आई और उस बच्ची को उस बेरहम आदमी के चंगुल से बचाया और पास के ही किसी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि वह आदमी अपने घर के झगड़े से परेशान, गुस्साए हुए बाहर आया था। इसी बीच उसने अपना गुस्सा निकलने के लिए एक छोटी बच्ची को अपना शिकार बनाया।
बच्ची के साथ इस अनिन्दनीय बर्ताव के लिए किसी ने पुलिस वाले के पास नहीं कि शिकायत
वहां के लोकल ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस ने कहा कि, बच्ची पर इतनी निर्दयता तरीके से मारपीट की शिकायत किसी के द्वारा थाना में नहीं की गई है। किसी ने अगर इस वारदात की शिकायत की थाने में तो हम करवाई करेंगे। फिलहाल इस तरह की कोई भी शिकायत लोगों के द्वारा नहीं आई है।
फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर अपराधी की खोजबीन पुलिस द्वारा अभी जारी है। पुलिस ये भी पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस वजह से घर में लड़ाई हुई और उस अंजान आदमी ने ऐसा घिनौना कदम उठाया। आखिर क्या वजह थी। साथ ही साथ पुलिस ये भी पता कर रही है कि बच्चों को किस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती महिला द्वारा कराया गया था।













प्रातिक्रिया दे