यह योजना खास उस महिलाओं के लिए है जो महिला गर्भवती है, उनके शिशुओं के भरण–पोषण और एक सुनिश्चित आराम पहुंचने के लिए इस योजना का संचालन किया गया है। यह योजना महिला एवं बाल विकाश मंत्रालय द्वारा एक DBT योजना है। जिसके तहत सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं के DBT आधारित लिंक खाते में 5000 का भुगतान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मुख्यतः उद्देश्य जन्म लेने वाली बच्चियों के लिए है।
इस योजना के मुख्य उद्देश्य और लाभ। जानिए दूसरी बेटी के जन्म पर कितने पैसे मिलेंगे
मुख्य उद्देश्य– प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य, बेटियों के भ्रूण हत्या को रोकना है। साथ ही साथ जन्मी बच्ची के लिए एक पूरी पोषण सुरक्षा प्रदान करना है।
योजना का लाभ–इस योजना का लाभ खास कर उन महिलाओं के लिए है जो, की गर्भवती हैं और अपनी पहली बच्ची को जन्म देने वाली है। इस योजना के द्वारा मिलने वाले लाभ को दो किश्तों में विभाजित किया गया है।
इस योजना में मिलने वाली कुल राशि 5000 रुपए है। जो दो किश्तों में महिला के DBT-लिंक-आधारित बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
पहली राशि 3000 दी जाएगी। जिसमें महिला की गर्भावस्था का पंजीकरण और जांच की जाएगी।
दूसरी राशि मुख्यतः बच्ची के जन्म पंजीकरण के लिए 2000 प्रदान की जाएगी।
जबकि दूसरी जन्मी बच्ची के लिए 6000 देने का प्रावधान किया गया है।
आवेदन करने के लिए योग्यता, फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
अब बात करे मुख्य चीजों की तो इसके आवेदन के लिए पात्र वो महिलाएं हैं। जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर है तथा वो किसी भी कैटिगरी से आते है। सरकार ने इस योजना में ये निश्चित किया है कि लाभार्थी महिलाएं किसी सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए। ये योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए है।
दस्तावेज और कागजी मापदंड क्या चाहिए
यहां पर फॉर्म भरने के पात्र महिलाओं के पास निम्नलिखित ये कागजी दस्तावेज होने आवश्यक हैं
(1) एक मान्य मोबाइल नंबर।
(2) आधार कार्ड।
(3) डीबीटी लिंक बैंक खाता आवश्यक है।
(4) बच्चे का जनम प्रमाण पत्र।
(5) गर्भावस्था पंजीकरण।
(6) बच्चे का पहला टीकाकरण पुर्जी।
इसके साथ अन्य दस्तावेज जो कि जरूरी हैं।
आप यह दिए गए प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ये फॉर्म भर सकते है।
1)सबसे पहले आप PMMVY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2)इसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर से आप उस पर लॉगिन करिए। इसके बाद आपके पास एक 4 या 6 अंकों का OTP आएगा। OTP को डाल ले और रजिस्ट्रेशन कर ले।
3)फिर फॉर्म के आवयश्कता के अनुसार अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य चीजों की जानकारी अपलोड करे। साथ में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करे।
4)अपने भरे गए फॉर्म में दस्तावेजों की एक बार जांच करके सत्यापन कर ले ताकि फॉर्म भरते समय हुई गलतियों को सुधार सके।
5)आखिरी में आपको अपने सत्यापन के बाद फॉर्म सबमिट कर दे।












प्रातिक्रिया दे