Vaibhav Sooryavanshi Debut: शनिवार, 4 जुलाई 2026 को वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू करना इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया। मैनचेस्टर के मशहूर ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 2nd T20 मैच में जैसे ही उप कप्तान तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू कैप सौंपी वैसे ही क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। वैभव सूर्यवंशी 15 साल के उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटमें डेब्यू करने वाले भारत के पहले खिलाडी बन गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने कैसे तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड?
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में महज 16 वर्ष 205 दिनों की आयु में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर एक रिकॉर्ड बनाया था जो लम्बे समय से अटूट रहा है। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने जैसे ही 4 जुलाई 2026 को, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T 20 मुकाबले में पदार्पण कर मैदान पर उतरे, इसके साथ ही सचिन का रिकॉर्ड धरासायी हो गया क्युँकि उस वक्त वैभव की उम्र मात्र 15 साल 99 दिन थी।
सचिन के साथ साथ वैभव ने वाशिंगटन सुन्दर का भी सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले वाशिंगटन सुन्दर ने 2017 में अंतरराष्ट्रीय T20 में पदार्पण कर रिकॉर्ड बनाया था जब उनकी उम्र महज 18 साल 80 दिन थी।
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू मैच में कैसा प्रदर्शन रहा ?
पदार्पण मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए तेज 27 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी की। वैभव ने कोई बड़ा स्कोर तो नहीं बनाया लेकिन उन्होंने अपना इंटेंट जरूर दिखा दिया। 10 बॉल में 14 रनों की छोटी सी पारी में 2 छक्के लगाये, खासकर जोफ्रा आर्चर के गेंद पर लगाया गया छक्का काफी प्रशंशनीय था।












प्रातिक्रिया दे