बॉलीवुड के शक्तिमान कहे जाने वाले मशहूर कलाकार मुकेश खन्ना ने राम मंदिर में हुए चोरी घोटाले में कहा की चोर ,डाकू से भी ऊपर भगवान के मंदिर को लूट रहे हैं। उनका कहना है की ये मंदिर के दान पेटी को लूटने वाले अपराधी चोर ओर डाकुओं से भी बड़े दोषी है। इन्होंने भगवान के घर चोरी की है, जो की हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ी हुई है।
अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम के पेज पर क्या पोस्ट किया?
उन्होंने आज अपने इंस्टाग्राम के पोस्ट के जरिए ये कहा लोगों से की क्या आप जानते हैं की आपके भगवान पर चढ़ाया हुआ चढ़ावा कहा जाता है। वो बीच में ही कहीं खो जाता है। वो चढ़ावा भगवान तक नहीं पहुंचता है। उन्होंने एक कहावत कहते हुए कहा, “ लूट सके तो लूट। और लूटने वाले यहां भरे पड़े हैं। मैने एक बार कहा था भरे पड़े हैं यहां चोर–डाकू और बईमान। फिर भी मेरा देश महान।लेकिन इन चढ़ावा लूटने वालों को मैं क्या नाम दूं? चोर डाकू या बईमान या इनमें से कोई नहीं।क्योंकि ये इन सबसे बहुत ऊपर हैं। ये भक्तों को ही नहीं बल्कि भगवान को भी लूट रहे हैं।”
आगे उन्होंने लिखते हुए कहा की “ना रहेगी बांस न बजेगी बांसुरी”उसी प्रकार “ना चढ़ेगा चढ़ावा और न ही लूटेगी मंदिर” इसी लिए पैसा–रुपया, गहने–जवाहरात चढ़ावा चढ़ाना बंद कीजिए।
इस चढ़ावा के मुख्य 8 आरोपी हैं। जानिए कौन-कौन थे?
7 जून के मंदिर चढ़ावा घोटाले में मुख्य रूप से 8 आरोपी पुलिस के घेरे में है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत उनपर एक्शन लेते हुए SIT की गठन कर दी। SIT के जांच के बाद 8 अपराधियों के खिलाफ FIR पुलिस द्वारा दर्ज कर ली गई ,और उन्हें जेल भेजा गया।
इस मंदिर घोटाले के मुख्य 8 आरोपियों के नाम
1)रामशंकर यादव(टीनू)
जिम्मेदारी – दानपात्र की देखरेख की जिम्मेदारी
अपराध– मंदिर के करोड़ों रुपए गमन करके आसपास के इलाकों में संपत्ति लेना।
2)अनुकल्प मिश्रा
जिम्मेदारी– पैसों को गिनने मैं सहायता
अपराध – चढ़ावे के पैसों को बाथरूम में ले जाके छिपाना।
3)लवकुश मिश्रा
जिम्मेदारी– नकदी चढ़ावे का काउंटिंग स्टाफ
अपराध– चढ़ावा चोरी करके करोड़ों की संपत्ति बनाना।घर से 12 लाख रुपए कैश बरामद हुए।
4)सुभाषचंद्र श्रीवास्तव
जिम्मेदारी– स्टाफ को संभालना
अपराध– पैसों की निगरानी में सावधानी नहीं बरती । अपराध में शामिल।
5)करुणेश पाण्डेय
जिम्मेदारी– रुपए को कक्ष तक ले जाना और उसकी गणना करना
अपराध– दान के पैसों से अयोध्या के आसपास जगहों पर संपत्ति खरीदा।
6)मनीष यादव
जिम्मेदारी– दान के पैसों की गिनती करना
अपराध– मंदिर के चढ़ावे में से चोरी किया।घर से 36 लाख मिला।
7)अभिनाश शुक्ला
जिम्मेदारी – दान के पैसों की गणना करना तथा पैसों को कक्ष तक लाना।
अपराध– दान के पैसों की चोरी और आसपास में अवैध संपत्ति खरीदी।
8)रामशंकर मिश्रा
जिम्मेदारी– दान पेटी की निगरानी और दान के पैसों को कक्ष तक ले जाने में मदद।
अपराध– अपराधियों के साथ सम्मिलित और दान के पैसों की हेर–फेर।












प्रातिक्रिया दे