भोजपुर जिले में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना। तीन लोगों की मौके पर मौत ?

A tragic road accident occurred in Bhojpur district. Three people died on the spot

इस बिहार के भोजपुर जिले की घटना ने सभी को भयभीत कर दिया है। इस दुर्घटना ने सभी गाड़ी चालकों को एक संदेश दिया है कि, ओवर स्पीड गाड़ी चलाने का क्या परिणाम होता है। आए दिन रोज हम सड़क दुर्घटना के बारे में अखबारों में , ऑनलाइन माध्यम से और अलग–अलग संसाधनों द्वारा परिचित होते हैं। इसी तरह की एक सड़क दुर्घटना के बारे में हम आपको बताने वाले है। ऐसी दुर्घटना ज्यादा न हो इसपर सरकार को एक बहुत बड़ा कदम उठाने की जरूरत है। आइए अब विस्तार से आपको पूरी दुर्घटना का लेखा–जोखा बताते हैं।

बिहार के भोजपुर में सड़क पर खड़ी ट्रक से टकराया तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

यह सड़क दुर्घटना बिहार के भोजपुर जिले में हुई। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार से चली आ रही स्कॉर्पियो की सड़क के किनारे लगी हुई ट्रक से बहुत जोरदार तरीके से टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी की परखच्चे उड़ गए। वहां पर मौजूद राहगीरों द्वारा यह बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार लगभग 120–130 किलोमीटर/ घंटा की थी। यह इतनी भीषण टक्कर थी कि गाड़ी की आगे की पार्ट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

इस भीषण सड़क हादसे का आखिर कारण क्या है?

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस बड़े सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण ड्राइवर की ओवर स्पीड गाड़ी चलते वक्त अनियंत्रित होना है। इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर यात्रियों की भीड़ लग गई। मृतकों और घायलों को वहां मौके पर मौजूद लोगों द्वारा गाड़ी का दरवाजा काट कर निकला गया।

जिसमें मरने वाले का नाम कुछ इस प्रकार बताया गया है। प्रकाश सिंह (उम्र 32 वर्ष), पल्लवी सिंह(उम्र 28 वर्ष) और सौरभ कुमार (उम्र 24 वर्ष)। तीनों मृतक झारखंड के देवघर जिले के बताए जा रहा है। मारने वाले प्रकाश सिंह और पल्लवी सिंह की शादी इसी साल के फरवरी महीने में हुई थी। जबकि सौरभ कुमार 24 वर्षीय प्रकाश सिंह का भाई था।

स्थानीय लोगों ने क्या बताया इस दुर्घटना के बारे में ?

वहां के स्थानीय निवासी ‘मुन्ना राय’ ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5:30 बजे यह भीषण दुर्घटना हुई। कार में सवार तीन लोगों की दुर्घटना स्थल पर मौके पर ही मौत हो गई जबकि, एक व्यक्ति जो कि गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल व्यक्ति मृतकों का दोस्त था।

फिलहाल गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी जांच डॉक्टरों द्वारा की जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लिए मृतकों को अपने कब्जे में

वही पर इस भयावह घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर आ पहुंची और मृतक व्यक्तियों को अपने कब्जे में ले लिया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से 10 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिसमें से 8 मोबाइल पूरी तरह टूट चुकी है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *