उत्तर प्रदेश के जगदलपुर में नशीली पदार्थ ले जाते हुए उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर एक सफेद बोलेरो से नशीला पदार्थ लेकर भागते हुए दो युवक पकड़े गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी किसी दूसरे राज्य से होकर उत्तर प्रदेश राज्य में ले जाया जा रहा था। इस गांजे तस्करी के आरोप में मुख्य रूप से दो व्यक्ति शामिल थे। जबकि एक व्यक्ति को फौरन पुलिस ने दबोच लिया। जो कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का निवासी बताया जा रहा है। दूसरा अपराधी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया।
215 किलोग्राम पुलिस द्वारा गांजा जब्त किया गया। जिसका दाम लगभग करोड़ों ………
पुलिस द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ा गया कि उसका कोई हिसाब नहीं। इस करवाई में लगभग 215 किलोग्राम गांजा जब्त हुआ, जिसका मूल्य लगभग 1.7 बरोड़ रुपए था। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि एक गाड़ी में भारी मात्रा में ओडिशा राज्य से उत्तर प्रदेश राज्य में गांजा की तस्करी की जा रही है।
बस पुलिस ने उसी वक्त से सभी गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस उस मादक पदार्थ के साथ तस्करी कर रहे गाड़ी और एक आरोपी को भी पकड़ लिया और दूसरा व्यक्ति जबकि पुलिस को अंधेरे में धोका देकर भाग गया।
105 पैकेट में मिला भारी मात्रा में गांजा–
पुलिस के तलाशी के वक्त लगभग 105 पैकेट गांजा से भरे हुए मिले जिसमें लगभग 214.30 किलो ग्राम गांजा था। इसी दौरान पुलिस ने एक सैमसंग मोबाइल के साथ 700 रुपए नकद कैश बरामद किया। जो व्यक्ति पकड़ा गया वह मुख्यरूप से गाड़ी का ड्राइवर था जिसकी पहचान विजय पांडे उत्तर प्रदेश गोरखपुर निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद विजय पांडे ने बताया कि फरार हुआ व्यक्ति का नाम सोनू यादव था। पुलिस द्वारा अभी उसकी निरंतर तलाश जारी है।












प्रातिक्रिया दे