क्या आप जानते हैं की आज कौन- कौन सी फिल्में रिलीज़ होने वाली है

क्या आप जानते हैं की आज कौन कौन सी फिल्में रिलीज़ होने वाली है

आज के दिन यानी 19 जून 2026 को ओ टी टी ( OTT) पर कई सारी अलग- अलग तरह की फिल्में और वेबसीरी़ज रिलीज़ हो रही है ।अगर आप भी इस विकेंड में कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो दिल थाम के बैठ जाइये। क्योंकि इस सप्ताह एक नही, दो नही, तीन नहीं पूरे 9 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज़ होने वाली है। एक तरफ जहाँ बड़े पर्दे पर बड़ी फिल्में आपके रोमांच और मनोरंजन करेगी तो वहीं दूसरी और ओ टी टी पर वेब सीरीज आपका मनोरंजन करेगी।

आइए जानते है अब पूरी फिल्मों और OTT रिलीज़ वेब सेरिजो के नाम और कहानी – ओ टी टी रिलीज़ वेबसीरी़ज के नाम और थोड़ी सम्मरी (Webseries)

ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2

रिलीज़ ओ टी टी – जियो हॉट स्टार (JIO HOTSTAR)

जॉनर:— रिवेंज थ्रिलर, रोमांस मेन एक्टर और एक्ट्रेस – धवल ठाकुर और संचिता बसु

वेबसीरी़ज की थोड़ी जनकारी (क्या-क्या देखने के लिए मिलेगा इस सीजन 2 में)

पहले सीजन में हमें देखने को मिला था कि शावनिका और कुलदीप दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। फिर वो कुछ परिस्थितियों के कारण अलग हो गए थे। कुलदीप को लगा की शावनिका ने कुलदीप को धोका दिया । इसी गलत फहमी का शिकार हुआ कुलदीप ने न की शावनिका से बल्कि उसके पति और उसके परिवार से भी अपना बदला लिया।
अब हम दूसरे सीजन में देखेंगे की पहले सीजन में कुलदीप द्वारा किये गए शावनिका पर इस बदसलूकी का बदला, शावनिका कैसे लेती है।

वोइसमैल फॉर इसाबेल

रिलीज़ ओ टी टी – नेटफ्लिक्स ( Netflix)

जॉनर- रोमांटिक ड्रामा

मेन एक्टर और एक्ट्रेस – निक रोबिंसन और जोई ड्यूक

क्या देखने के लिए मिलेगा

यह कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो अपने बहन को देती है। अपने बहन के खोने के गम में वह अपने बहन के पुराने फोन नंबर पर एक मेसेज करती है, लेकिन उसकी बहन का नंबर एक अजनबी इंसान को मिल चुका होता है। जो धीरे -धीरे महिला द्वारा भेजे गए मेसेज को पढ़कर उस लड़की से मन हीं मन प्यार करने लगता है।

ओएसि

रिलीज़ ओ टी टी – नेटफ्लिक्स

जॉनर- मिस्ट्री, सस्पेंस ड्रामा

मेन एक्टर और एक्ट्रेस – आना गार्सिस, टॉमी एगुइलेरा

देखने को क्या मिलेगा

एक बहुत ही महंगे होटल में छुट्टियाँ मना रहे आदमियों में से अचानक एक आदमी रहस्मयी तरीके से वहाँ से गायब हो जाता है। फिर पुलिस अपनी छान- बिन करने के लिए पूरे होटेल सील कर देती है। इसी बीच पुलिस को वहाँ उपस्थित लोगों पर शक धीरे-धीरे होने लगता है। फिर धीरे- धीरे उनके गहरे राज निकलकर बाहर आने लगते हैं।

हसबैंड इन एक्शन

रिलीज़ ओटीटी – नेटफ्लिक्स

जॉनर – एक्शन, कॉमेडी

मेन एक्टर और एक्ट्रेस:- जिन सेओन-क्यू, गोंग म्युंग

देखने को का मिलेगा

जब एक महिला का किडनेप गुंडों द्वारा कर लिया जाता है, तब उस महिला का बचाने के लिए उसके पुराने पति को उसके वर्तमान के पति से समझौता करना पड़ता है। उन दोनों को अपनी पुरानी कड़वाहट को भुलाकर उस महिला को बचाने के लिए जाना पड़ता है।

सेव द टाइगर्स 3

रिलीज़ ओटीटी — जियोहॉटस्टार

जॉनर – कॉमेडी, ड्रामा, फैंटेसी

मेन एक्टर और एक्ट्रेस – प्रियदर्शी, चैतन्य कृष्णा, अभिनव गोमतम

देखने को का मिलेगा

अपने शादी – शुदा जिंदगी से परेशान तीन फ्रेंड विक्रम, रवि और राहुल एक बार फिर अपने घर वापस आ गए। इस सीरीज में आपको देखने को मिलेगा की उन तीनो की रोज घर के शिकायत से परेशान होने के बाद खुद भगवान इंद्रदेव धरती पर प्रकट होते हैं, और भगवान उनका एक अनोखा परीक्षा लेते हैं। इस कहानी में बहुत ऐसे सीन हैं, जिनमें आपको कॉमेडी देखने को मिलेगी।

ये तो रही 5 वेबसीरी़ज अब आइये जानते हैं 4 फिल्मों के बारे में जो आज यानी 19 जून को रिलीज़ होगी

कॉकटेल 2
समर्पित
हम अंग्रेजो के जमाने के जेलर हैं
टॉय स्टोरी 5

ये फिल्में आज थियटर रिलीज़ में देख सकते हैं।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *