आए दिन हम सोशल मीडिया के जरिए साइबर क्राइम की बहुत सारी खबरें सुनते रहते हैं। आज की ये साइबर क्राइम की जानकारी आपको हिला कर रख देगी। इस तरह के घटना से निजात पाने के लिए आपको समय रहते ही सतर्क हो जानी चाहिए और साइबर अपराधियों के चाल में न आना चाहिए। अगर ऐसी किसी भी प्रकार के आपके मोबाइल पर लिंक, मैसेज या कोई फोन आए, तो आप फौरन अपने शहर के साइबर सेल में जा कर शिकायत करवाएं। इस तरह की घटना आपको आंतरिक रूप से मानसिक तथा शारीरिक नुकसान पहुंचती है। तो आइए इसी तरह के साइबर अपराधियों द्वारा किए गए साइबर अपराध की सूचना हम आपको नीचे दिए गए आर्टिकल में देंगे। जिससे आप भी साइबर अपराधियों के झांसे में न फंसे।
नोएडा में साइबर अपराधियों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 53 लाख रुपए ठगे। जानिए क्या है पूरा मामला?
नोएडा में साइबर अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति से पार्ट टाइम में एक्स्ट्रा इनकम करने के बहाने लाखों रुपए ठग लिए। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रहने वाले अखिलेश नोएडा के मोरना गांव स्थित स्टे पीजी में रेंट पर रहता था। वह पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करता था। इसके अलावा वह शेयर मार्केट और ऑनलाइन ट्रेडिंग में भी खूब रुचि रखता था।
वॉट्सएप पर भेजे गए फ्रोडो द्वारा फेक स्क्रीनशॉर्ट। इसके अंदर का राज क्या है, आप भी जानिए?
इसी बीच 4 फरवरी 2026 को उसके वॉट्सएप ग्रुप पर एक रेनसम मैसेज आता है। वह मैसेज जो कि साइबर अपराधियों ने भेजे थे,उसमें फ़्रोडो द्वारा शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करके पार्ट टाइम एक्स्ट्रा इनकम सोर्स करने का सुझाव दिया गया। फिर अखिलेश को उनपर थोड़ा ट्रस्ट हो जाने पर अपराधियों ने उसे शेयर मार्केट के मुनाफे के बारे में प्रूफ दिखाया और एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। इसके बाद अखिलेश ने ऐप पर रजिस्टर भी कर दिया और इन्वेस्ट करने लगा।
आखिर किस तरह साइबर अपराधियों ने अखिलेश के बैंक अकाउंट को पूरा खाली कर दिया ?
अपराधियों द्वारा यह कहे जाने पर कि आई पी ओ में पैसे इन्वेस्ट करने पर पचास प्रतिशत से भी ज्यादा मुनाफा देने की गारंटी हम देते हैं। यह कहते ही अखिलेश ने एक नंबर को अपने वॉट्सऐप ग्रुप में ऐड कर लिया। उसके बाद फ्रोडो द्वारा इन्वेस्ट करने पर मुनाफे का लगातार स्क्रीनशॉट अखिलेश के वॉट्सएप ग्रुप में भेजा जाने लगा। यही से असली खेल शुरू हुआ। पूरी तरह भरोसा हो जाने पर अखिलेश ने एक छोटी रकम ऐप पर डाला उसमें उसका मुनाफा तुरंत मिल गया और विथड्रावल भी हो गया, फिर दूसरी रकम डाली वो भी आ गई।
अखिलेश ने धीरे–धीरे गंवाए फ्रोडो के हांथ पूरे 53 लाख रूपए
अखिलेश ने धीरे–धीरे करके 16 मार्च 2026 तक लगभग ऐप में पूरे 53 लाख रुपए डाल दिए। पैसों की जरूरत होने पर अखिलेश ने विथड्रावल करना चाहा, लेकिन अपराधियों ने इंट्रेस्ट के नाम पर और पैसे मांगे। मना करने पर अपराधियों ने अखिलेश को बैंक फ्रिज करने की धमकी भी दी। अखिलेश ने ठगों को रकम नहीं भेजी तो उन्होंने अखिलेश से कॉन्टेक्ट पूरी तरह बंद कर दिया। पैसे न मिलने पर अखिलेश को अहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है। उसने तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल में कर दी। जहां इसकी जांच–पड़ताल जारी है।












प्रातिक्रिया दे