उत्तर प्रदेश की राजधानी कही जाने वाली लखनऊ के एक कोल्ड स्टोरेज में बहुत भीषण आग लग गई। यह घटना लगभग आज सुबह 8:15 बजे हुई। आग लगने के बाद धुएं का बादल पूरे 4 किलोमीटर तक दिखाई दे रहा था। तभी इस घटना के समय वहां के लोगों ने इसकी जानकारी इमरजेंसी नंबर पर की। इस सूचना को पाते ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां तथा 2 हाइड्रोलिक मशीनें तुरंत मौके पर ही आ पहुँचीं। इसके बाद बहुत प्रयास के बाद लगभग 2 घंटे तक इस आग बुझाने की अभियान को चलाया गया फिर जाकर यह भयावह आग बुझाई गई।
बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज लखनऊ चीनहट थाना में लखनऊ और अयोध्या नेशनल हाईवे के किनारे स्थित था। यह कोल्डस्टोरेज मुख्यतः हल्दी ,मिर्ची आदि किराने के सामान का था।
क्या कहा कोल्ड स्टोरेज के मालिक ने ?
इस घटना की सूचना मिलते ही उस गोदाम के मालिक मौके पर ही तुरंत पहुंच गए। गोदाम के मालिक राहुल कुमार गुप्ता ने एक बड़ा दिल रखते हुए कहा की हालांकि इस आग में किसी भी जान–मान की छती नहीं हुई है। ये बहुत राहत वाली बात है। सिर्फ सामानों का नुकसान हुआ है।
मिर्च–मसाले के धुएं ने दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशान किया
इस कोल्ड स्टोरेज की आग ने दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशान किया। आग इतनी ज्यादा थी कि जिसके लपेटे से कोल्डस्टोरेज का सारा सामान जल गया। वही इस आग के मिर्च और मसाले के धुएं से राहत कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यह धुआं उनके नाकों और आंखों में लग रहा था और उन्हें काफी परेशान कर रहा था।
आखिर किन कारणों से लगी कोल्डस्टोरेज में आग ?
यह आग किन कारणों से लगी, यह अभी पूरी तरह से पता नहीं चला है। फिलहाल आग किस कारण लगी है, इसकी जांच अभी पुलिस कर रही है। जब सुबह के समय लॉज टहलने निकले तो उन्होंने कोल्ड स्टोरेज के ऊपर से धुएं निकलने जैसा देखा। देखते ही देखते इस आग ने अपना भीषण रूप धारण कर लिया। इसके बाद वहां पर टहलते हुए लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर तुरंत वहां पुलिस पहुंच गई और आस–पास के घरों को खाली करवाया जिससे मिर्च और मसाले के इस जहरीली धुएं से किसी की जान की हानि न हो।












प्रातिक्रिया दे