Australia Skydiving: 80 वर्षीय भारतीय बुजुर्ग ने 18,000 फीट से लगाई छलांग, वीडियो वायरल

80 Year Old Man Skydiving

आपको पता होगा कि आज के इस देश–दुनिया में एसी –एसी अटपटी चीजें हो रही है, जो हमें सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिलती है। ऐसी ही एक गजब का कारनामा हरियाणा के रहने वाले बुजुर्ग ने बिना डर के किया। आइए जानते हैं इस आर्टिकल में पूरे डिटेल में कि, आखिर ऐसा क्या हुआ। लोग सोशल मीडिया पर देखकर वाहवाही करने लगे और अपनी प्रतिक्रिया लिखने लगे।

80 साल के चूहड़ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में 18,000 फीट से की स्काई डाइविंग

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक बुजुर्ग आदमी ( उम्र 80 वर्ष) ने ऑस्ट्रेलिया में 18000 फीट ऊंचाई से छलांग लगाई और एक अनोखा रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।
हरियाणा के कैथल के बात्ता गांव के चूहड़ सिंह अपने पोते के साथ ऑस्ट्रेलिया घूमने गए थे। चूहड़ सिंह और उनके पोते अंकित दो महीने के लिए वहां देश को एक्सप्लोर और स्काई डाइविंग का एक्सपीरियंस लेने गए थे।

इस डाइविंग को पूरा करते हुए चूहड़ सिंह ने क्या कहा?

इस डाइविंग को चूहड़ सिंह ने अपने पोते अंकित के साथ करते हुए अपने हरयाणवी अंदाज में हरियाणा की बहुत चर्चित कहावत कही जो कि बहुत फेमस है। उन्होंने डाइविंग करते हुए कहा कि

“हम हरियाणवी हैं, हम किसी से नहीं डरते

अगर डरते तो विदेश डाइविंग के लिए नहीं आते।” तो वहीं चूहड़ सिंह आने देसी अंदाज में कपड़े पहने हुए दिखें। चूहड़ सिंह वायरल वीडियो में स्काई डाइविंग के दौरान व्हाइट कलर का कुर्ता पहने हुए नजर आए। वहीं स्काई डाइविंग करने वाले विदेशी ट्रेनर ने चूहड़ सिंह का हौसला बढ़ाते हुए वीडियो में नज़र आए।

बुजुर्ग चूहड़ सिंह ने इससे पहले भी बनाए 15000 की ऊंचाई से स्काई डाइविंग करने के रिकॉर्ड

हरयाणवी बुजुर्ग चूहड़ सिंह ने इससे पहले भी स्काई डाइविंग में एक रिकॉर्ड हासिल किया है। चूहड़ सिंह 80 वर्ष के होते हुए भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में दोबारा स्काई डाइविंग की। ऑस्ट्रेलिया में डाइविंग के पहले उन्होंने पंद्रह हजार फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग की थी। सूत्रों के मुताबिक यह पता अभी नहीं चला है कि चूहड़ सिंह ने अपनी पहली 15 हजार फिट वाली डाइविंग आखिर कहा कि थी।

चूहड़ सिंह ने अपने स्काई डाइविंग के पल को कैमरे में कैद किया

चूहड़ सिंह के पोते ने बताया, जो कि हरियाणा के एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी है। अंकित ने कहा कि स्काई डाइविंग करते वक्त दादा जी के चेहरे पर बिल्कुल भी घबराहट नहीं थी। एयरक्राफ्ट से कूदने के बाद दादा जी 200 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से नीचे आ रहे थे। करीब 1 मिनट तक वो हवा में ही रहते हुए दिखें। इसके बाद उन्होंने अपने देश के तिरंगे को लहराया और हवा में ही इस मोमेंट को कैप्चर करने के लिए सेल्फी स्टिक निकाल ली। सेल्फी स्टिक निकाल कर उन्होंने अपनी सेल्फी ली और वीडियो भी बनाईं।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *