आए दिन हम सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ साइबर क्राइम के बारे में न्यूज सुनते रहते है। आजकल के इस डिजिटल जमाने में इन साइबर अपराधियों से बचने के लिए रहने की जरूरत है। ये इस तरह आपके बैंक अकाउंट को खाली करेंगे कि आपको कानों कान खबर भी नहीं लगेगी। इसी तरह एक साइबर अपराधी द्वारा नोएडा में एक साइबर क्राइम को अंजाम दिया गया है। इस तरह की घटना फिर न हो इसलिए सरकार को एक कड़ा कदम उठाना चाहिए। साइबर अपराध की बढ़ती हुई समस्या इंटरनेट पर आज हर एक इंटरनेट उपयोगकर्ता के लिए चुनौती बन चुकी है। यह हमें मानसिक तौर पर बहुत क्षति पहुंचा सकती है। इसलिए हमें बहुत सतर्कता और ध्यान देने की जरुरत है।
आखिर क्या थी इन साइबर अपराधियों की चाल? देखिए…..?
महिला के किश्तों में पैसा जमा करने के बाद, कुछ दिनों में महिला ने फिर प्रयास किया अपने निवेश किए गए पैसों की निकासी लेने की। लेकिन ठगो ने फिर से महिला से टैक्स फीस, सिक्योरिटी फीस और न जाने किस–किस शुल्क को जमा करने की मांग की,इस चलते महिला को उनपर शक होने लगा और महिला ने उनसे अपने पैसे की मांग करने लगी। लेकिन जैसे ही महिला ने मांग करनी शुरू की, न तो पैसा मिला और न ही कोई संपर्क बना अपराधियों से। इससे महिला को साइबर ठगी का एहसास होने लगा ,फिर उसने शिकायत दर्ज कराई।
वॉट्सएप ग्रुप में फेक स्क्रीनशॉर्ट दिखाए और पैसों की निवेश करवाए
इस ग्रुप में बहुत लोगों द्वारा अपने सफल निवेशक होने की स्क्रीनशॉट साझा किया गया। इसके अलावा कुछ जाने–माने ग्रुप के विशेषज्ञ निवेश में पैसा लगाकर कमाने का झांसा देते थे। जिससे महिला को और भी भरोसा होता चला गया। अपराधियों ने महिला को एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर खाता खोलने का प्रस्ताव दिया, फिर उन्होंने महिला से अपने अलग–अलग बैंकों में थोड़े– थोड़े पैसे जमा करने के लिए कहा।












प्रातिक्रिया दे