तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के अय्यर दिखे भक्ति में लीन।उन्होंने झाल–मंजीरा बजाकर भजन – कीर्तन किया।लोगों ने कमेंट में पूछा ‘ बबीता जी कहां हैं ? ’वीडियो वायरल।

तारक मेहता के उल्टा चश्मा के अय्यर

भारत के सबसे मशहूर टेलीविजन की पारिवारिक शो “ तारक मेहता का उल्टा चश्मा “के सभी कलाकारों से आप भली भांति परिचित होंगे। उन्ही में से एक कलाकार का नाम आता है कृष्णन अय्यर यानी तनुज महाशब्दे। वो एक ऐसे कलाकार जिनकी जेठालाल से सीरियल में कभी नही बनती। पर क्या आप जानते हैं कि वो रियल लाइफ में किस तरह के इंसान हैं। आइये हम जानते हैं अब विस्तार से उनके बारे में। नीचे के इस अर्टिकल में उनकी रियल लाइफ की नेचर के बारे में पुरा लेखा – जोखा दिया गया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार की इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो एक बहुत पॉपुलर शो है भारत में। हाल हीं में इस सीरियल के एक्टर तनुज महाशब्दे का एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिस वीडियो में हमे दिख रहा है की वो भक्ति में लीन नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में हमे साफ तौर पर दिख रहा है ,की वो भगवन श्री कृष्ण के भक्ति मे भजन- कीर्तन करते हुए नज़र आए।

तनुज महाशब्दे का दिखा भक्ति का दृश्य

वायरल वीडियो में दिखा उनका एक ऐसा भक्ति का अंदाज़ जिसमे वो भगवन की भक्ति कर रहे हैं। इस वीडियो में दिखा की किस प्रकार वो भक्ति में लीन होकर जमीन पर बैठ कर मंजीरा बजा रहे हैं। सेलिब्रिटी होने के नाते ये उन्होंने कभी नही जताया की वो एक सेलिब्रिटी हैं। वो भक्ति में लीन होकर लोगों के बीच आकर बैठ गए। इसमें वो लोगों के बीच आकर बिल्कुल भी वो अनकॉम्फोर्टेबल फील नहीं किया।

रियल लाइफ में किस तरह का नेचर है कृष्णन अय्यर (तनुज महाशब्दे)

हम सभी जानते हैं की भारत की मोस्ट पॉपुलर शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा “ मे कलाकार कृष्णन अय्यर का रोल बेहद धार्मिक और सरल है। लेकिन वो रियल लाइफ में भी बहुत ही ज्यादा धार्मिक इंसान हैं।
तनुज महाशब्दे ने सिंपल लाइट ब्लू शर्ट और जींस पहनी हुई, संध्या भजन में जाकर माहौल जमा दिया।

लोगों के आए फन्नी कॉमेंट

इस पल के बाद एक युजर ने सोशल मीडिया पर कॉमेंट किया “ तनुज रियल लाइफ में धार्मिक हैं”, तो कुछ लोगों को तनुज महाशब्दे को अकेला देखकर ,उन्हे बबिता जी की याद आ गई। तो इस पर दूसरे यूज़र ने लिखा “अय्यर अकेले क्यों हैं, बबिता जी कहाँ हैं?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा “शो में काम कर रहे तनुज महाशब्दे ने शो में एक साइंटिस्ट का रोल अदा किया है।जिनका शो में नाम कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर है। उन्होंने इस शो में साउथ इंडियन आदमी का कैरेक्टर का रोल किया है। जिसमें उनकी पत्नी का रोल बबिता जी यानी “मुनमुन् दत्ता” ने निभाया है।

किस राज्य से हैं तनुज महाशब्दे

तारक मेहता का उल्टा चश्मा “ में अय्यर का किरदार निभाने वाले “तनुज महाशब्दे “ का घर मध्य प्रदेश के देवास जिले में हैं। वह इस टेलीविजन शो से वर्ष 2008 से जुड़े हुए हैं।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *