गहरे बोरवेल में गिरा निर्भय। आखिर कैसे गिरा एक 4 साल का बच्चा बोरवेल में?

Nirbhay fell into a deep borewell. How exactly did a 4 year old child fall into the borewel

आज की यह सनसनी खबर आपको अपने छोटे–छोटे बच्चों की देखरेख में लापरवाही का नतीजा क्या होता हैं , ये बताएगी। ऐसी ही घटना हरियाणा के अंबाला जिले में आज घटी है। यह घटना आपके दिल को झकझोर कर रख देगी। आज सुबह 6 बजे के करीब 4 साल का एक बच्चा 220 फिट के बोरवेल में गिर गया जो कि मात्र 9 इंच का था।

220 फिट गहरे गड्ढे में गिरा निर्भय, जानिए क्या है पूरी घटना?

हरियाणा के अंबाला जिला में 30 जून सुबह 6 बजे एक 4 साल का बच्चा 220 फिट गहरे बोरवेल में अचानक से गिर गया। बताया जा रहा है कि हरियाणा के अंबाला के धन्यौडा में 4 साल का निर्भय अपने पिता के साथ घूमने आया था। वह उसके चाचा हेनरेक सिंह के घर में आया था। अपने दादा को खेत में पापा के साथ खाना देने आया था। अचानक खेलते–खेलते उसकी पैर फिसल गई और निर्भय 9 इंच के बोरवेल में जा गिरा। मौके पर एन डी आर एफ की टीम तुरंत वहां पहुंच गई और बचाव कार्य को शुरू किया। आइए अब जानते हैं विस्तार से आखिर हुआ क्या? इस नीचे दिए गए आर्टिकल में आपको पल–पल की खबर दी गई है।

पिता का रो–रो कर हुआ बुरा हाल, मां गई सदमे में

निर्भय के पिता मनजीत सिंह हरियाणा के HKRN के तहत बिजली विभाग में नियुक्त हैं। बताया जा रहा है कि उनके दादा करनैल सिंह सुबह से ही धाम की रोपाई करने के लिए खेत पर मौजूद थे। लगभग 2 एकड़ में धान की रोपाई होनी थी। तभी 4 साल का बच्चा निर्भय अपने पापा के साथ खेतों पर अपने दादा के लिए खाना लेकर आता है। तभी वह खेलने लगा और धीरे–धीरे बोरवेल की तरफ थोड़ी दूर चल गया। जहां की नर के लिए बोरिंग हुई थी। निर्भय उसमें मिट्टी फेकने लगा। मिट्टी फेंकते वक्त बोरवेल की गहराई से आवाज आ रही थी, तभी निर्भय ने वहां 9 इंच के गहराई में झांका, क्योंकि मिट्टी वहां की गीली थी। इसी के कारण निर्भय का पैर फिसल गया और वो उस 220 फिट की गहराई वाले गड्ढे में गिर गया।

मनजीत ने बताया कि बोरवेल से आवाज की गूंज आई तो हम वहां दौड़कर गए। हमने तुरंत आसपास के लोगों को तुरंत बुलाया। फिर करीब 7:30 बजे हमने 112 पर डायल किए। मौके पर पुलिस,NDRF की टिम और आर्मी को बुलाया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसी बीच निर्भय के पिता अपने बच्चे के सदमे को बर्दाश नहीं कर पाए और रोते–रोते बेहोश हो गए। इस घटना को सुनकर निर्भय की मां का भी रो–रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल वहां अभी निर्भय की रेस्क्यू चालू है।

इस तरह के घटना हमे एक सिख देती है की बच्चे को कभी अकेला न छोड़े नहीं तो उसके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *