नोएडा के गौतम बुद्ध नगर, सेक्टर 119 अरण्या सोसाइटी में उस समय अफरा–तफरी मच गई जब एक ऊंची बिल्डिंग के 21 वे फ्लोर पर अचानक से भीषण आग लग गई। यह आग की घटना हमें ये संकेत देती है कि बिजली के उपकरणों की समय–समय पर मेंटेनेंस करना जरूरी है। इसमें थोड़ी सी भी लापरवाही आपके जान–मान को और आपके घर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए खासकर गर्मियों में बिजली के उपकरणों पर बहुत ज्यादा ओवरलोडिंग से बचना चाहिए और मशीन ज्यादा गरम हो जाए तो उसे थोड़े समय के लिए बंद कर देनी चाहिए। इसी के साथ, अच्छी गुणवत्ता या हमेशा कंपनी वाले उपकरणों का इस्तेमाल करना चाहिए।
नोएडा की अरण्या सोसाइटी में लगी भीषण आग। क्या है पूरी आग की कहानी ?
नोएडा की अरण्या नाम की सोसाइटी में अचानक से भीषण आग लग गई। यह आग लगभग आज सुबह साढ़े 8 बजे लगी। इस सोसाइटी के 21 वें फ्लोर पर अचानक AC ब्लास्ट होने से आग लगने की खबर पूरे सोसाइटी ओर आसपास के इलाकों में फैल गई। आग लगते ही लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। जिसके कारण इस फ्लोर के लोग अपने–अपने कमरों से नीचे भागने लगे।
इस आग ने देखते ही देखते चंद ही समयों में विकराल रूप धारण कर लिया और धू–धू कर पूरा फ्लोर जलने लगा। उसी बीच स्थानीय लोगों ने उस आग को बुझाने की कोशिश करने लगे।, उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया। मौके पर फायरब्रिगेड वाले और सहायक कर्मी तुरंत 6 आग बुझाने वाली गाड़ियों को लेकर आए।
लेकिन पानी सिर्फ 13वीं मंजिल पर हीं पहुंच रही थी। इसी बीच फायर फाइटर्स ने लोगों की मदद से और जुटाए गए संसाधनों से आग को अपने काबू में ले लिया और आग बुझा दी। हालांकि इस आगजनी ने एक फ्लैट को पूरी तरह जलाकर खाक कर दिया है और उस फ्लैट के सामान को जला दिया है। राहत की बात यह रही कि आग से किसी के जान-माल की क्षति नहीं हुई।
चीफ फायर ऑफिसर (CFO) ने आग को काबू करने के बाद क्या कहा?
गौतम बुद्ध नगर के CFO प्रदीप कुमार ने बताया कि आग आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर लगी थी। आग लगने की इस सूचना को पाते ही हमने तुरंत पुलिस, 6 दमकल गाड़ियाँ और एम्बुलेंस को रवाना कर दिया। यहां आकर हमने देखा की आग ने एक विकराल रूप ले लिया है।
ज़ट से हम उस 21वें फ्लोर पर चढ़ गए, तभी हमने ध्यान दिया कि आग 2105 वाले फ्लैट में लगी हुई है। हमने मौके पर अपने 18–20 कर्मचारियों को 2 बाल्कनियों से एक टीम को अंदर भेजा। जिन्होंने हालात पर धीरे–धीरे कर के काबू पाया और पूर्णतः आग बुझा दिया। यह आग AC के फटने से लगी थी।













प्रातिक्रिया दे