महज 100 रुपयों से स्टार्ट हुई एस इंसान की दलाली, जिसने उसे बोतल बाबा बना दिया। यह कहानी इस सोशल मीडिया के जमाने में आज एक चर्चा का विषय बन गई है। बताया जाता है की बोतल बाबा उत्तर प्रदेश, कानपुर के देवरहाट थाना क्षेत्र के पूर्वा गांव का है। आखिर क्या है 100 रुपए के दलाली का माजरा, कैसे ये व्यक्ति आखिर चर्चा का मुख्य विषय बन चुका है। इस आर्टिकल में हम आपको एक पूरी विस्तृत जानकारी देंगे। आखिर कैसे बना एक शख्स बोतल बाबा और क्या है, इसके पीछे की सच्चाई।
आइए जानते हैं कौन है ये बोतल बाबा, ढोंगी
अभी का दौर सोशल मीडिया का है। आपने पढ़ा या देखा होगा कि कहीं न कहीं ढोंगी–पाखंडी बाबा बनकर लोगों को झांसे में लेकर लूट रहे हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के देवरहाट थाना क्षेत्र में पूर्वा गांव की एक कहानी निकलकर सामने आई है। हालांकि बाबा के चरित्र के बारे में हम अभी कन्फर्म नहीं है। लेकिन कानपुर का यह बाबा अभी बहुत सुर्खियों मैं है। बताया जाता है कि बंद कमरों में महिलाओं को ले जाकर इलाज बोतल बाबा द्वारा किया जाता है। बोतल बाबा पर यह आरोप है कि बंद कमरों में महिला को इलाज के बहाने ले जाकर अश्लील हरकत करता था। हालांकि उसके मानने वालों का बाबा पर अभी भी भरोसा है। वो कहते है की वो पानी को छुकर अमृत बना देते है। जिससे सारी समस्या दूर हो जाती है।
क्या है चर्चित कनपुरिया बोतल बाबा का असली नाम। आखिर कैसे बना एक साधारण आदमी बोतल बाबा। क्या है इसके पीछे का राज आइए जानते हैं ?
कनपुरिया बोतल बाबा का असली नाम हरिओम यादव है। 10 वर्ष पहले तक वो कानपुर तहसील में कागजी काम करता था। जैसे –आय बनाना,जाति प्रमाण पत्र बनाना,स्थानीय बनानव आदि। वह इस काम को लोगों से 100–150 रुपए ज्यादा लेकर करता था। एक दिन हरिओम यादव भगवा कपड़े पहनकर गांव में आया और उसने कहा की मेरे सपनों में स्वयं काली माता आई थी। उन्होंने भक्तों की सहायता करने के बारे में बोला और उनके कष्ट को दूर करने को कहा। बस क्या था, यही से हरिओम यादव की बोतल बाबा बनने की कहानी का शुभारंभ हुआ। उसने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए काली माता के मंदिर भी बनवाए। उसने कहा की अब से मुझे हरिधाम सरकार के नाम से पुकारा जाए। फिर क्या था ,उसने उसी मंदिर में ही अपना डेरा डाल लिया। जब कोई भी व्यक्ति वहां समस्या ले कर आता था तो बाबा उसकी समस्या दूर करता था। वह एक पानी की बोतल में फूंक मारकर कहता था कि इसे पी लो, कष्ट दूर हो जाएंगे।
बोतल बाबा पर महिला से छेड़खानी का आरोप। क्या है माजरा ?
कुछ महिलाओं ने बाबा पर आरोप लगाया है की, हरिओम बाबा कष्ट निवारण के पीछे महिलाओं को अन्दर के कक्ष में ले जा कर अश्लील हरकते करता था। इस आरोप के बाद 19 जून को बोतल बाबा को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है,ओर उसपर मुकदमा चल रहा है। अभी आश्रम पूरी तरह बंद हो गई है।













प्रातिक्रिया दे