बुधवार 24 जून 2026 को मुंबई के एक लोकल ट्रेन में एक मामूली विवाद के कारण 22 वर्षीय युवा जिसका नाम मयंक रमेश लोहार था ।उसकी हत्या ट्रेन के कोच में ही कर दी गई।यह घटना मुंबई शहर की लाइफलाइन नाम से प्रसिद्ध एक लोकल ट्रेन में हुई।जिसने पूरे मुंबई शहर को झकझोर दिया।इस घटना ने यात्रियों के परिवहन में आने – जाने की सुविधा और सुरक्षा को लेकर एक नया सवाल खड़ा कर दिया है।
आखिर क्या घटना हुई थी जिसके चलते 22 साल के लड़के की जान चली गई?
मुंबई के पश्चिम रेलवे की एक लोकल ट्रेन लाइफलाइन में यात्रियों की खचा –खच भिड़ से भरी हुई थी।उस वक्त मुंबई शहर में बहुत भारी वर्षा हो रही थी।ट्रेन में उस समय दरवाजे खुले हुए थे।जिससे ट्रेन में पानी आ रहा था और लोग भींग रहे थे।कुछ लोगों को दरवाजा खुला रहने देना पसंद था। जबकि कुछ यात्री दरवाजा खुला रहने के खिलाफ थे ,क्योंकि बारिश के कारण यात्रियों को तकलीफ हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों तरफ के यात्रियों में बहस छिड़ गई।शुरुवात में यह बहस बहुत छोटी – मोटी थी ।लेकिन धीरे –धीरे इस मामले ने एक बहुत बड़ी गंभीर रूप ले ली।उसी में एक यात्री ने अपने पास धारदार हथियार रखी हुई थी । उसने उसी समय हथियार को निकाल लिया और 22 वर्षीय मयंक रमेश लोहार पर वार कर दिया। मयंक रमेश लोहार की इस तरह की स्थिति देखकर लोगों में अफरातफरी और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गई। चूंकि भीड़ बहुत थी, ट्रेन में इसी के कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।
अस्पताल में मयंक रमेश लोहार को मृत घोषित किया गया
इस घटना के तुरंत बाद घायल रमेश लोहार को तुरंत अस्पताल भेजा गया लेकिन उसकी हालत निरंतर बिगड़ती चली गई। जिसके कारण उसे अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस बुरे खबर को सुनते ही मयंक रमेश लोहार के घर में मातम छा गया।उनके परिवार वाले की इस बेहद दुखद खबर से रो–रो कर बहुत बुरा हाल हो गया। उन्होंने प्रशासन से अपराधी के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ा एक्शन लेने के लिए गुहार लगाई।
इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस कड़ी एक्शन में
इस घटना के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अधिकारियों ने ट्रेन में मौके पर मौजूद सभी यात्रियों से पूछताछ की और स्टेशन की पूरी सी सी टी वी फुटेज खंगाली जिससे इस संगीन जुर्म के हत्यारे को ढूंढने में मदद मिले और उसे एक कठोर दंड मिल सके। इस छान–बिन के दौरान अधिकारियों की एक विशेष ग्रुप बनाई गई जिससे अपराधि को पकड़ने की रणनीति बनाई गई।
निष्कर्ष
हम जानते हैं की किसी भी ट्रेन में रोजाना लाखों व्यक्ति सफर करते हैं। इस तरह की घटना यह हमे सिखाती है की ऐसी छोटी –छोटी रोजमर्रा के जीवन के विवादों को लेकर आपस मैं बहस नहीं करनी चाहिए। इसे आपस में। भाईचारे के साथ सुलझानी चाहिए।इस तरह के मामले में यात्रियों को अपने – आप पर काबू रखने की बहुत जरूरत होती है , और आपस मैं सहमति बनानी होती है, जिससे इस तरह की घटना न हो। इस घटना ने वाकई मुंबई में यात्री सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक सनसनी फैला दी है।










प्रातिक्रिया दे