India T20 World Cup Squad 2026 – शुबमन गिल बाहर, इशान किशन की वापसी

India T20 World Cup Squad 2026 - Indian Batsman raising bat

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 20 दिसंबर 2025 को T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दिया है। इस घोषणा में कई बड़े और हैरान करने वाले निर्णय लिए गए हैं जिनमें ईशान किशन की वापसी और शुबमन गिल का चुना ना जाना शामिल है।

India T20 World Cup Squad 2026 की पूरी सूची

  • कप्तान: सूर्यकुमार यादव
  • उपकप्तान: अक्षर पटेल
  • विकेटकीपर: संजू सैमसन, इशान किशन
  • बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह
  • आल-राउंडर: हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर
  • तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा
  • स्पिनर: कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

शुबमन गिल टीम से बाहर

कुछ लोगों को लग रहा होगा की शुबमन गिल चोट की वजह से सेलेक्ट नहीं हुए, लेकिन ऐसी बात बिलकुल नहीं है, हालाँकि पिछले कुछ T20s में जरूर चोट की वजह से मैच नहीं खेल पाए लेकिन गिल का बहार होने का सबसे बड़ा कारण उनका प्रदर्शन रहा है। पूरे साल उनका प्रदर्शन औंसत रहा है। इस साल गिल ने 24.25 के औंसत से 15 पारियों में 137.26 के स्ट्राइक रेट से मात्र 291 रन ही बनाए।

ईशान किशन की वापसी

ईशान किशन का सिलेक्शन ने सबको चौंका दिया। कुछ समय से वो इंटरनेशनल टीम से बहार चल रहे थे लेकिन बीते दिनों खत्म हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में शानदार प्रदर्शन ने सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा। उन्होंने सिर्फ 10 पारियों में 57.32 की औसत से 517 रन बनाए और झारखंड की कप्तानी करते हुए टीम को खिताब दिलाया।

T20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल

इस बार T20 World Cup की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। T20 विश्व कप 7 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा।

भारतीय टीम अपना पहला मैच 7 फरवरी 2026 को USA के साथ खेलेगी, 12 फरवरी को नामीबिया के साथ, 15 फरवरी को पाकिस्तान और आखिरी ग्रुप मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के के साथ खेलेगी।

निष्कर्ष

भारतीय क्रिकेट टीम का यह नया T20 विश्व कप स्क्वाड युवा प्रतिभा और अनुभवी खिलाड़ियों का एक अच्छा मिश्रण है। शुबमन गिल का टीम से बाहर होना और अभिषेक शर्मा का चयन यह संदेश देता है कि BCCI भविष्य पर ध्यान दे रहा है। इशान किशन की वापसी और नए चेहरे जोड़े जाना भारतीय T20 क्रिकेट के विकास की ओर एक सकारात्मक कदम है।

T20 World Cup 2026 से संबंधित सामान्य प्रश्न (FAQs)

Q1. शुबमन गिल को क्यों नहीं चुना गया?

उत्तर: शुबमन गिल का T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन असंगत रहा है। वह शुरुआत तो करते हैं लेकिन बड़े स्कोर नहीं बना पाते। उनके ओपनिंग पार्टनरशिप भी काम नहीं आए, इसलिए चयन समिति ने अभिषेक शर्मा को प्राथमिकता दी।

Q2. इशान किशन की कितने समय बाद टीम में वापसी हुई?

उत्तर: इशान किशन को दिसंबर 2023 के बाद करीब 2 साल बाद भारतीय T20 टीम में वापसी मिली है। उन्होंने इस दौरान अपने खेल में सुधार किया है और SMAT में शानदार प्रदर्शन किया।

Q3. कितने खिलाड़ी 2024 विश्व कप से बरकरार रहे?

उत्तर: कुल 8 खिलाड़ी 2024 के T20 विश्व कप विजेता स्क्वाड से 2026 के लिए बने हुए हैं। ये खिलाड़ी हैं: सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

Q4. T20 विश्व कप 2026 कब से शुरू होगा?

उत्तर : T20 विश्व कप 2026 7 फरवरी 2026 से शुरू होगा। यह भारत के लिए 2024 के बाद पहला बड़ा T20 टूर्नामेंट होगा।

Q5. T20 वर्ल्ड कप 2026 कहाँ खेला जायेगा?

उत्तर : T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *