JAC 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित
JAC 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित: 92.33% छात्र पास, साइंस टॉपर रशीदा नाज़ ने 489 अंक बनाए – jacresults.com पर करें चेक
JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बुधवार, 6 मई 2026 को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 3,22,341 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,97,642 सफल घोषित किए गए और 24,699 छात्र अनुत्तीर्ण रहे। कुल पास प्रतिशत 92.33% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में उत्साहजनक है।

