India Vs South Africa 2nd T20 2025 – भारत की हार

India Vs South Africa 2nd T20 2025 Match Live from PCA New Cricket Stadium

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे T20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इसके जवाब में भारत की पूरी टीम 19.1 ओवरों में 162 रनों पर ऑल आउट हो गई।

मैच की स्थिति

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान ने ओस की संभावना और पीछा करने की ताकत को देखते हुए पहले गेंदबाजी चुनी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तेज शुरुआत की और पावरप्ले के अंत तक सिर्फ एक विकेट गंवाकर 53 रन जोड़ डाले, जिससे मेहमान टीम ने मजबूत आधार बना लिया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी

दक्षिण अफ्रीका के लिए ओपनर क्विंटन डी कॉक धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 90 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया है। रीजा हेंड्रिक्स 8 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजा, एडेन मार्कराम को भी वरुण ने ही 29 रनों पर आउट किया । ब्रेविस 14, फेरेरा 30 और मिलर ने 20 रनों का योगदान दिया।

भारतीय पारी

भारत की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही, पहले ही ओवर में शुभमन गिल बिना खाता खोले आउट हो गए। एक समय भारत की पारी चौथे ओवर में 32/3 थी। उकसे बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और भारत की पारी को आखि़र तक जिंदा रखा लेकिन दूसरे छोर से विकेटों की पतझड़ की वजह से भारत को जीत न दिला सके।

तिलक वर्मा आखिरी ओवर में 62 रन बनाकर आउट हुए। केवल हार्दिक पांड्या 20 और जीतेश शर्मा ने 27 रनों के साथ उनका साथ दिया।

अब ये सीरीज 1-1की बराबरी पर है।

मैन ऑफ़ द मैच

क्विंटन डी कॉक को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *