Player of the Match: Simon Harmer (SA) – 4/30 & 4/21 और मैच में कुल 8 विकेट
दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 30 रन से हराकर शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। SA ने 15 साल बाद भारतीय सरज़मीं पर टेस्ट मैच जीता है और यह कोलकाता में उनकी दूसरी टेस्ट जीत है।
दूसरे दिन तक ड्राइविंग सीट पर दिख रही इंडिया को सिमोन हारमर की गेंदबाजी ने बैक सीट पर भेज दिया और जीत सुनिश्चित कर ली ।
Eden Gardens हमेशा से क्रिकेट की ऐतिहासिक यादों का गवाह रहा है। यहाँ अनगिनत यादगार पल बने हैं, और अब दक्षिण अफ्रीका की यह शानदार जीत भी उसी सुनहरे इतिहास का हिस्सा बन गई है। साल 1991 में इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का इंटरनेशनल क्रिकेट में पुनर्वापसी हुआ था, और अब 2025 में उन्होंने उसी पिच पर एक बेहद मज़बूत भारतीय टीम को उनके घर में, लगभग 40,000 दर्शकों के सामने मात देकर इतिहास दोहरा दिया।
15 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत को उसकी सरज़मीं पर हराया है—और कोलकाता में यह उनकी टेस्ट क्रिकेट इतिहास की दूसरी जीत है।
यह टेस्ट मुकाबला भले ही ढाई दिन से थोड़ा ज्यादा चला, लेकिन इसमें रोमांच, संघर्ष, आक्रामकता और जुनून—क्रिकेट के हर रंग को बराबर जगह मिली।
दक्षिण अफ्रीका की यह जीत आने वाले समय में बार-बार याद की जाएगी, चर्चा में रहेगी और Eden Gardens के गौरवशाली अध्यायों में सुनहरे अक्षरों से दर्ज की जाएगी।
FAQs
Q1. भारत vs दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट 2025 किसने जीता?
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराकर पहला टेस्ट मैच जीता।
Q2. इस मैच का Player of the Match कौन बना?
उत्तर : Simon Harmer (दक्षिण अफ्रीका) — 4/30 & 4/21, कुल 8 विकेट।
Q3. भारत की दूसरी पारी में क्या हुआ?
उत्तर : भारत 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 93 रन पर ऑल-आउट हो गया।
Q4. Eden Gardens में SA की यह कितनी जीत है?
उत्तर : यह कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी टेस्ट जीत है।
Q5. 2025 की टेस्ट सीरीज़ में अब स्कोर क्या है?
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका 2-मैच की सीरीज़ में 1–0 से आगे है।












प्रातिक्रिया दे