1 मई 2026
जबलपुर क्रूज हादसा: बार्गी डैम में 9 की मौत, बेटे को सीने से चिपकाए मां की मिली लाश
Jabalpur cruise accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर क्रूज हादसा ने आम आदमी के साथ साथ बचाव कर्मियों के दिल को भी दहला दिया है। जिले में स्थित बार्गी डैम पर गुरुवार शाम एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। एमपी टूरिज्म द्वारा संचालित एक पर्यटक क्रूज नाव अचानक आए भीषण तूफान की चपेट में आकर पलट गई।

