NASA का Orion कैप्सूल
NASA Artemis II: 56 साल बाद चाँद के पास गए अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे, तोड़ा Apollo 13 का रिकॉर्ड
वाशिंगटन/ह्यूस्टन: NASA Artemis II मिशन ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री — कमांडर Reid Wiseman, पायलट Victor Glover, मिशन स्पेशलिस्ट Christina Koch और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी (CSA) के Jeremy Hansen — 10 दिनों की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के बाद 10 अप्रैल 2026 को सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए।

