India ICC Women’s World Cup 2025 Winner: भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीता पहला वर्ल्ड कप

भारत की महिला क्रिकेट टीम विश्व कप ट्रॉफी के साथ — नवी मुंबई, 2025

नवी मुंबई, 2 नवंबर 2025: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया! डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से मात देकर पहली बार विश्व खिताब अपने नाम किया। यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के स्वर्ण युग की शुरुआत है।

मैच का पूरा विवरण: उतार-चढ़ाव से भरा रोमांच

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय ओपनर शफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने टीम को ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। शफाली ने शानदार 87 रन (78 गेंद) की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मंधाना ने 45 रन जोड़े।

इसके बाद मिडल ऑर्डर में कप्तान हरमनप्रीत कौर (20 रन) और दीप्ति शर्मा (58 रन) ने पारी को संभाला और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 298/7 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही, 10 वें ओवर में अमनजोत कौर ने ताजमिन ब्रिट्स को रन आउट कर पहला झटका दिया । इसके बावजूद कप्तान लारा वॉल्वार्ड्ट ने शानदार शतक जमाया — 101 रन (112 गेंद)। लेकिन दूसरी छोर से विकेट गिरते रहे, साउथ अफ्रीका की टीम फिरकी गेंदबाजों के जाल में फंसते चले गए । दीप्ति शर्मा ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए, जबकि शफाली वर्मा ने 2 और नल्लापुरेड्डी चरणी ने 1 विकेट लेकर अफ्रीकी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पूरी टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई।।

स्कोरकार्ड (फाइनल मैच)

भारत महिला टीम (पहली पारी): 298/7 (50 ओवर)

बल्लेबाज़रनगेंदेंचौकेछक्के
शफाली वर्मा877872
स्मृति मंधाना455880
हरमनप्रीत कौर (कप्तान)202920
दीप्ति शर्मा585831
रिचा घोष342432
जेमिमा रोड्रिग्स243710
अमनजोत कौर12*1410
अतिरिक्त15
कुल298/7 (50 ओवर)

प्रमुख गेंदबाज़ (दक्षिण अफ्रीका): नॉनकुलुलेको म्लाबा 1/47, क्लो ट्रायोन 1/46, आयाबोंगा खाका 3/58


दक्षिण अफ्रीका महिला टीम (लक्ष्य: 299 रन)

बल्लेबाज़रनगेंदेंचौकेछक्के
लॉरा वॉल्वार्ड्ट (कप्तान)10198111
ताजमिन ब्रिट्स253521
सून लूस253140
मरिज़ान कैप4500
सिनालो जफ्ता162910
एनेरी डर्कसेन353712
क्लो ट्रायोन9810
नादिन डी क्लर्क181930
अयबोंगा खाका 170
अतिरिक्त14
कुल246 ऑल आउट (45.3 ओवर)

प्रमुख गेंदबाज़ (भारत):

दीप्ति शर्मा 5/39, शफाली वर्मा 2/36, नल्लापुरेड्डी चरणी 1/48

मैच के हीरो

  • प्लेयर ऑफ द मैच: शफाली वर्मा (87 रन, 2 विकेट)
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: दीप्ति शर्मा (ऑलराउंड प्रदर्शन — 215 रन, 22 विकेट)
  • भारत की जीत का अंतर: 52 रन

जश्न का माहौल और BCCI की बड़ी घोषणा

मैच खत्म होते ही स्टेडियम “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। खिलाड़ियों ने तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाया।
BCCI ने घोषणा की कि टीम इंडिया (महिला) को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ₹51 करोड़ का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के परिवारों और कोचिंग स्टाफ को भी सम्मानित किया जाएगा।

हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा —

“यह सिर्फ ट्रॉफी नहीं, बल्कि हमारे देश की हर उस लड़की की जीत है जिसने सपने देखने की हिम्मत की। हमारी मेहनत, टीमवर्क और देश के करोड़ों प्रशंसकों का प्यार हमें यहां तक लाया है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत की बेटियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आईसीसी महिला वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा — “फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा रहा। टीम ने असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई।
हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियनों को प्रेरित करेगी।”

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने महिला वनडे विश्व कप का अपना पहला खिताब जीता और देशभर में जश्न का माहौल है।

ऐतिहासिक महत्व

यह भारत की महिला टीम का पहला ODI वर्ल्ड कप खिताब है। इससे पहले भारत 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंचा था लेकिन जीत से दूर रह गया था।
अब 2025 की यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए वैसा ही पल है जैसा 1983 में पुरुष टीम की जीत थी।

FAQs (सामान्य प्रश्न)

Q1. फाइनल में भारत ने कितने रनों से जीत दर्ज की?

उत्तर : भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया।

Q2. मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कौन रहीं?

उत्तर : शफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और दीप्ति शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।

Q3. यह भारत की कितनीवीं महिला वर्ल्ड कप जीत है?

उत्तर : यह भारत की पहली ICC महिला वर्ल्ड कप जीत है।

Q4. BCCI ने टीम के लिए क्या इनाम घोषित किया है?

उत्तर : विजेता भारतीय महिला टीम को ₹51 करोड़ का नकद पुरस्कार मिलेगा।

Q5. मैच कहाँ खेला गया था?

उत्तर : फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेला गया।

Comments

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *